केरलम में 78.01% वोटिंग, पुदुचेरी में लगभग 90 प्रतिशत का मतदान बना, 4 मई को होगी गिनती

kerala

डेस्कः केरलम और पुदुचेरी में मतदाताओं का खासा उत्साह देखने को मिला है । विधानसभा चुनावों के लिए बड़ी संख्या में वोटर्स ने हिस्सा लिया । 

झारखंड हाईकोर्ट के पास कार और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, दोनों गाड़ियों में लगी आग

केरल में 78 प्रतिशत वोटिंग

Kerala में 140 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के नेतृत्व वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ वापसी की उम्मीद कर रहा है।

झारखंड हाईकोर्ट के पास कार और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, दोनों गाड़ियों में लगी आग

पुडुचेरी: सबसे ज्यादा मतदान

Puducherry में 30 सीटों पर मतदान हो रहा है और यहां सबसे ज्यादा 86.92% मतदान दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि आखिरी आंकड़ा आते-आते 90 प्रतिशत वोटिंग हो जाएगी । यहां मुकाबला एनआर कांग्रेस-एनडीए गठबंधन और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के बीच है। इसके अलावा अभिनेता-राजनेता Vijay की पार्टी भी चुनाव मैदान में है।

उपचुनाव में भी भारी मतदान

कुछ राज्यों में उपचुनाव भी हुए, जहां मतदान प्रतिशत रहा

  • कर्नाटक (बागलकोट): 65.68%
  • दावणगेरे साउथ: 63.04%
  • नागालैंड (कोरिडांग): 80.62%
  • त्रिपुरा (धर्मनगर): 79.84%
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now