बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 4, 2026

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन घायल

पटनाः बिहार सरकार में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर शुक्रवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मनेर थाना क्षेत्र स्थित व्यापुर पूर्वी गली में हमलावरों ने फायरिंग के साथ-साथ तलवार, लाठी भाजने के साथ-साथ रोड़ेबाजी भी की। इस हिंसक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में समधी राजेंद्र प्रसाद के बेटे राजेश कुमार उर्फ पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं। मनीष और नितीश का इलाज AIIMS Patna में चल रहा है, जबकि पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला तीन जिंदा कारतूस, एयर इंडिया की फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली
परिजनों के अनुसार, मुकेश, दीपक (स्व. सतेंद्र का बेटा) और प्रिंस समेत चार लोगों पर हमले का आरोप है। आरोप है कि हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की और उसके बाद तलवार और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए। पटना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

See also  धनबाद में कुंभ नाथ सिंह के शादी की सालगिरह कार्यक्रम में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड ने कई राउंड चलाई गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now