बिहार में दो दिनों बाद फिर बदलेगा मौसम, 6 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि, IMD का येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2026

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

पटनाः बिहार के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी।अगले दो दिनों के दौरान पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार छह अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। सात अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य का मौसम बदलेगा।छह अप्रैल से आठ अप्रैल के दौरान राज्य के सभी भागों में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई भागों में आंधी-पानी का पूर्वानुमान है। मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत के आसार है।

झारखंड के अंडर-19 क्रिकेट टीम में बंगाल के 26 वर्षीय खिलाड़ी, चयन प्रक्रिया और नियमों की पारदर्शिता पर उठे सवाल
अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि एवं इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। 24 घंटों में नालंदा राजगीर में हवा की रफ्तार 37 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में दो दिनों के दौरान चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस एवं 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास, शेखपुरा, कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में धूप की तपिश से लोग परेशान रहे। शाम के दौरान कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

See also  T20 World Cup 2026 Full Schedule:15 फरवरी को होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

नीतीश कुमार को दी गई Z+ की सुरक्षा, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर लेंगे राज्यसभा की सदस्यता
गर्मी के साथ वर्षा के आसार
माह में तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान वर्षा की गतिविधियां बने रहने के कारण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि राज्य का अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है।
न्यूनतम तापमान अधिक रहने के कारण रात में उमस की स्थिति रहेगी। माह में तीन से पांच दिन तक लू जैसे हालात बने रहेंगे। अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है। वहीं, तीन दिनों बाद राज्य के अलग-अलग भागों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।मौसम में बदलाव आने के साथ इसका प्रभाव खेती-किसानी भी पर भी पड़ेगा। आंधी, गर्मी के कारण गेहूं, मक्का, दलहन फसलों का नुकसान हो सकता है। फल-फूलों के गिरने की समस्या हो सकती है।

See also  बिहार के रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 2 दिन घर में किया डिजिटल अरेस्ट, 3 करोड़ ठगे

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना37.523.8
गया38.022.0
भागलपुर36.422.2
मुजफ्फरपुर35.422.2
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now