प्रभाकर प्रभात बनाए गए ED रांची के नए जेडी, अजय लुहाच का हुआ रायपुर तबादला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 1, 2026

प्रभाकर प्रभात बनाए गए ED रांची के नए जेडी, अजय लुहाच का हुआ रायपुर तबादला

रांची: प्रभाकर प्रभात रांची ईडी जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, अजय लुहाच का तबादला रांची से रायपुर किया गया है।इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

धनबाद के कतरास में देखते ही देखते जमींदोज हो गये तीन घर, पिता-पुत्री समेत तीन दबे, बचाव कार्य में देरी से भड़के लोग
कई तबादले, प्रभाकर प्रभात रायपुर से रांची आए
प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया, जिसमें कई फेरबदल किए गए। झारखंड में भी ईडी में बड़ा तबादला हुआ है। ईडी रांची जोनल के जॉइंट डायरेक्टर अजय लुहाच का तबादला रायपुर किया गया है। वहीं, रायपुर से प्रभाकर प्रभात को रांची भेजा गया है।अधिसूचना के अनुसार अवनीश तिवारी पणजी से चंडीगढ़, राकेश कुमार सुमन कोच्चि से लखनऊ, मयंक पांडे गुवाहाटी से मुंबई ,प्रभाकर प्रभात रायपुर से रांची ट्रांसफर किए गए हैं। जबकि अजय लुहाच रांची से रायपुर जा रहे हैं। माधुर डी. सिंह मुख्यालय से गुरुग्राम और राज कुमार लखनऊ से मुख्यालय स्थानांतरित किए गए है।

See also  रांची एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों का किया तबादला, बाबूराम को हिंदपीढ़ी थाने का प्रभारी बनाया गया

असम में हेमंत सोरेन का एलानः फूलो-झानो मां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे
अतिरिक्त जिम्मेदारियां
अभयुदय ए. आनंद को कोच्चि जोनल कार्यालय, रामधन डागर को मुख्यालय,और सत्यमकाम दत्ता गुवाहाटी भेजे गए हैं। माधुर डी. सिंह को श्रीनगर का चार्ज भी मिला।वहीं, अजय लुहाच को पणजी जोनल कार्यालय की जिम्मेदारी भी सौंपा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now