पटना में कोराबारी को अपराधियों ने मारी गोली, CCTV में कैद हुआ शूटर

पटना में कोराबारी को अपराधियों ने मारी गोली, CCTV में कैद हुआ शूटर

पटनाः शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास मंगलवार की रात अपराधियों ने जीएस इंक्लेव अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी दिलीप कुमार सिंह को गोली मार दी। अपराधियों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब कारोबारी अपनी गाड़ी से उतर कर पांचवें तल स्थित अपने फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट की तरफ जा रहे थे।वारदात में दो अपराधी शामिल थे, जो उन्हें गोली मारने के बाद बाइक से फरार हो गए। कारोबारी को गंभीर हालत में पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें एक गोली लगी जो गोली पेट के आर पार हो गई। फुलवारीशरीफ विधायक श्याम रजक भी कारोबारी का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

बिहार के नालंदा में सरेआम महिला से छेड़खानी, RJD ने VIDEO पोस्ट कर सरकार पर बोला हमला
अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की
घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी। एफएसएल की टीम भी पहुंची थी। सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पीछे से दी आवाज, फिर मारी गोली
45 वर्षीय दिलीप कुमार सिंह का बोरिंग रोड में ऑफिस है। उनकी एमपी इंजीकान नाम से कंपनी है। यह कंपनी मकान, पुल सहित अन्य निर्माण कार्य के लिए गिट्टी, बालू सहित अन्य सामग्री की आपूर्ति करती है। शिवपुरी स्थित जीएस इंकलेव अपार्टमेंट में ही इनका फ्लैट है।ऑफिस से काम समाप्त कर मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी कार से अपार्टमेंट पहुंचे। कार को बगल के अपार्टमेंट में पार्क कर अपने अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट की तरफ बढ़ रहे थे। तभी पीछे से एक एक कर दो अपराधी आए। एक अपराधी उनके करीब पहुंचते ही उन्हें मुड़ने के लिए आवाज दी। जैसे ही वे घूमे अपराधी ने करीब से उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे तेजी से लिफ्ट की तरफ भागे। दोनों अपराधी पीछा करते हुए लिफ्ट तक पहुंच गए। वहां उनके साथ हाथापाई करने लगे। इस बीच एक अपराधी वहां से भागकर बाहर आ गया, दूसरे ने एक राउंड और फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर अपार्टमेंट का गार्ड भी वहां से भाग गया। इस बाद दूसरा अपराधी भी बाहर आ गया। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।
दूर खड़ी की थी बाइक, एक ने पहन रखा था हेलमेट
सीसीटीवी फुटेज में दोनों अपराधियों की तस्वीर है। इसमें एक ने हेलमेट पहन रखा था। अपार्टमेंट से निकलने के बाद दोनों अपराधी कुछ सेकेंड बाद बाइक से तेजी से भागते हुए नजर आ हे है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों अपराधी उनका पीछा करते हुए अपार्टमेंट तक पहुंचे। उनकी रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। हालांकि देर रात तक घटना के पीछे वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस बोरिंग रोड स्थित ऑफिस के आसपास और अपार्टमेंट के बाहर का फुटेज देख रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अपराधी किसी दिशा से आए थे और घटना के बाद किस गली से फरार हुए, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now