उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रांची की खराब सड़क को लेकर जताई चिंता, कहा-मंत्री जी, बहुत गड्ढे हैं, ठीक करा दें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 29, 2026

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रांची की खराब सड़क को लेकर जताई चिंता, कहा-मंत्री जी, बहुत गड्ढे हैं, ठीक करा दें

रांचीः उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एक दिवसीय झारखंड दौरे पर शनिवार को रांची आये थे। आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आये उपराष्ट्रपति को रांची के खराब सड़क का सामना करना पड़ा। सड़क की बदहाली को लेकर समारोह के अंदर ही उपराष्ट्रपति ने चिंता जताते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से इसे ठीक कराने को कहा।

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रेकी की आशंका, स्पेशल ब्रांच ने भेजी रिपोर्ट, सुरक्षा को लेकर अलर्ट
आईआईएम रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से वहां पहुंचे। रांची के अरगोड़ चौक से लेकर पुंदाग के बीच में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। सड़क पर दर्जनों गड्ढे है, इनमें से कई बड़े गड्ढे को उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर भरा गया फिर भी कई जगहों पर जर्जर सड़क यात्रा का सुखद अनुभव नहीं कराती है। करीब 6 किलोमीटर के दूरी में कई गड्ढ़े आपको नजर आएंगे, खासकर आईएसएम चौक से अरगोड़ा मुक्तिधामपुल के नीचे बदतर स्थिति देखने को मिलती है, जहां आपको सड़क का स्वरूप ही खत्म नजर आएगा।

See also  बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, मुखिया का बेटा समेत दो गिरफ्तार

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात CISF के 15 हजार जवानों का कठिनाई भत्ता बंद, केंद्रीय गृह मंत्रालय का निर्देश
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जो झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके है, उन्होंने अपने संबोधन में नगर विकास मंत्री सह उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को कहा कि “मंत्री जी, सड़क में बहुत गड्ढे हैं, इसे ठीक कराइए।” उपराष्ट्रपति ने कहा कि रांची में पिछले तीन वर्षों में फ्लाईओवर और कई सड़कों का निर्माण हुआ है, लेकिन राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है। उनके इस बयान पर सभागार में जोरदार तालियां बजीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now