देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रेकी की आशंका, स्पेशल ब्रांच ने भेजी रिपोर्ट, सुरक्षा को लेकर अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 29, 2026

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रेकी की आशंका, स्पेशल ब्रांच ने भेजी रिपोर्ट, सुरक्षा को लेकर अलर्ट

रांचीः देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रेकी की आशंका जतायी गयी है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने श्रावणी मेला के दौरान मंदिर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। बताते चलें कि 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट में मेला के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और निगरानी आवश्यक बतायी गयी है। यह रिपोर्ट डीजीपी तदाशा मिश्रा, देवघर डीसी और एसपी को भेजी गयी है।

हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में SIT का गठन, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट
संदिग्धों से पूछताछ में मिली जानकारीः 22 मार्च 2026 को गाजियाबाद में कौशांबी पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा था। जिसमें पाकिस्तानी जासूस बिहार निवासी नौशाद आलम से पूछताछ में यह बात सामने आयी थी कि देवघर का बाबा बैद्यनाथ मंदिर संदिग्धों के निशाने पर है। इसलिए आगामी श्रावणी मेला को लेकर विशेष रूप से सुरक्षा बरतने की सलाह दी गयी है। हर संदिग्ध गतिविधि पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाये।

See also  गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी के पास जेल में मिला मोबाइल और सिम कार्ड, तलाशी के दौरान हुआ खुलासा

JAC ने निकाला JTET का विज्ञापन, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, पुराने अभ्यर्थियों को भी फिर फॉर्म भरना होगा
मंदिर की सुरक्षा घेरा का हो चुका है उल्लंघनः स्पेशल ब्रांच ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 30 अक्टूबर 2025 को एक महिला बुरका पहने हुए मंदिर प्रांगण तक प्रवेश कर गयी थी। तब वहां उपस्थित पंडा और पुजारियों ने उक्त महिला को विक्षिप्त समझकर बाहर निकाल दिया था, लेकिन इसकी सूचना समय पर स्थानीय पुलिस को नहीं मिल सकी, जिससे उक्त महिला का सत्यापन नहीं हो सका। वर्ष 2025 में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया था, जिसमें पाकिस्तान से कनेक्शन रखनेवाली तथा भारत की आंतरिक सुरक्षा की जानकारी लीक करने के आरोप में हरियाणा के हिसार से यूट्यूबर ज्योति महलोत्रा गिरफ्तार की गयी थी। ज्योति महलोत्रा ने श्रावणी मेले में कांवरिया पथ एवं बाबा मंदिर की भ्रमण किया था। उनके द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर बाबा मंदिर एवं कांवरिया पथ का वीडियो बनाकर शेयर किया गया था।

See also  रांची में महिला डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर दी गई जान से मारने की धमकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now