मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संभाली असम विधानसभा चुनाव की कमान, गोसाईगांव में आज करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

हेमंत सोरेन का मिशन बंगाल शनिवार से शुरू, ममता बनर्जी के समर्थन में करेंगे धुआंधार प्रचार

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को असम जायेंगे। मुख्यमंत्री को शुक्रवार को ही असम रवाना होना था लेकिन प्रधानमंत्री के साथ बैठक होने की वजह से वो नहीं जा सके। शनिवार को दिन के 2.30 बजे गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे। वो शनिवार को विधिवत शुक्रवार को जेएमएम के चुनावी अभियान की कमान संभालेंगे।
JMM के लिए यह चुनाव महज विस्तार का प्रयास नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों तक असम में ही रहेंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार सभाएं करेंगे।

रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे तपोवन मंदिर, राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अभियान को धार
पार्टी अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन खुद पूरे चुनावी अभियान की कमान संभाल रहे हैं। JMM ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह असम में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया गया है। पार्टी महासचिव विनोद पांडेय असम में लगातार कैंप कर रहे हैं और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उनके नेतृत्व में स्थानीय समीकरणों और मुद्दों के आधार पर प्रचार की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
स्टार प्रचारकों की तैनाती, संगठन हुआ सक्रिय
JMM ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। इसमें हेमंत सोरेन के अलावा डा. सरफराज अहमद, सुप्रियो भट्टाचार्य, जोबा मांझी, दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, कल्पना मुर्मू सोरेन, अभिषेक प्रसाद और डा. महुआ माजी जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।पार्टी के कई मंत्री और विधायक जैसे दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा,महुआ माजी और आलोक सोरेन, एमटी राजा पहले ही असम पहुंचकर स्थानीय स्तर पर चुनावी गतिविधियों को गति दे रहे हैं।
चुनिंदा क्षेत्रों पर फोकस, स्थानीय मुद्दों पर जोर
झामुमो की रणनीति असम के चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रभाव को मजबूत करने पर केंद्रित है। पार्टी स्थानीय सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को प्रमुखता देते हुए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हेमंत सोरेन की सभाएं झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ-साथ पार्टी को नए क्षेत्रों में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

See also  चाईबासा में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए 30 IED बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now