झारखंड में 26 की जगह 27 मार्च को होगी रामनवमी की छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, सचिवालय और बैंक में 3 दिन अवकाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2026

झारखंड में 26 की जगह 27 मार्च को होगी रामनवमी की छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, सचिवालय और बैंक में 3 दिन अवकाश

रांचीः रामनवमी पर्व को लेकर झारखंड सरकार ने अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। 26 मार्च को की जगह अब 27 मार्च को सरकारी छुट्टी होगी। इस निर्णय से सचिवालय, महालेखाकार कार्यालय समेत तमाम केंद्रीय उपक्रमों एवं बैंकों में कर्मियों को तीन दिनों का अवकाश का लाभ मिलेगा।

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व में 26 मार्च को घोषित अवकाश के स्थान पर 27 मार्च को अवकाश घोषित करने के लिए कई संगठनों ने राज्य सरकार से आग्रह किया था।राज्य सरकार को विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी भी मिली कि रामनवमी 26 की जगह 27 मार्च को मनाई जाएगी एनआइएक्ट के तहत घोषित इस अवकाश का असर केंद्रीय उपक्रमों और बैंकों पर भी होता है।

WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.39.35 PM

झारखंड में महंगी हुई बिजली, नये ट्रैरिफ की घोषणा, घरेलू उपभोक्ता पर बोझ, किसानों को राहत
यही कारण है कि अब सभी कार्यालय शुक्रवार काे बंद रहेंगे। इस निर्णय से अब सचिवालय के साथ-साथ महालेखाकार के कार्यालय और बैंकों में लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा।बैंक दूसरे और चाैथे शनिवार को अपने कर्मियों को अवकाश देते हैं। 28 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

See also  सत्यानंद झा बाटुल को मनाने पहुंच गए हिमंता बिस्वा सरमा; किया बड़ा वादा; रविंद्रनाथ महतो के खिलाफ ठोंकी थी ताल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now