धीरज साहू के घर में जमीन के नीचे दबा है पैसा और आभूषण ! आयकर की टीम जीओ सर्विलांस सिस्टम से कर रही है जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2023

 

रांची- कांग्रेस सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर आयकर की टीम ने 6 दिनों तक छापेमारी की। आईटी की टीम ने रेड के दौरान 351 करोड़ रूपये कैश, तीन सूटकेस में ज्वेलरी बरामद किया। इसके अलावा डायरी और कुछ गोपनीय दस्तावेज भी आईटी की टीम ने अपने कब्जे में लिया। जिस तरह से साहू परिवार के ठिकानों पर कैश की बरामदगी हुई है उससे सभी के होश उड़ गए है।
धनकुबेर धीरज साहू के पास कितनी संपत्ति और कितना कैश और है इसको लेकर सभी कयास ही लगा रहे है। इसी बीच आयकर विभाग की टीम को साहू परिवार के पास और ज्यादा कैश और आभूषण होने का अंदेशा है। इसको लेकर ही आयकर की टीम ने धीरज साहू के रांची स्थित रेडियम रोड़ स्थित घर की जांच और सघन कर दी। आयकर की टीम ने जीओ सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से जमीन के अंदर पैसा या आभूषण होने के अंदेशा से जांच की।

See also  रांची के कांके में जिला परिषद के पूर्व सदस्य और BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या, बाबूलाल और सुदेश ने की परिजनों से मुलाकात, NDA का कल रांची बंद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now