रांचीः गैंगस्टर प्रिंस खान को शूटर मुहैया कराने वाला राणा राहुल सिंह अभी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है। धनबाद से गिरफ्तार कुबेर सिंह ने खुलासा किया था कि 2023 में रांची के नामकुम इलाके के राणा राहुल प्रताप सिंह और प्रिंस खान की दुबई में मुलाकात हुई थी। इस दौरान राणा राहुल सिंह ने अपना जन्मदिन भी बड़े रौआब से दुबई में मनाया था। राणा राहुल सिंह झारखंड के मोस्टवांटेड प्रिंस खान को शूटर मुहैया कराया था। खुलासा ये भी हुआ था कि रांची पुलिस ने राणा को तीन-तीन बॉडीगार्ड दे रखा था। वो अपना रसूख दिखाने और रूतबा जताने के लिए पुलिस स्कॉट के साथ ही बाहर निकलता था।

गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर बुलाने वाले राणा राहुल सिंह को रांची पुलिस ने दे रखा था बॉडीगार्ड,उसके काफिले को पुलिस करती थी एस्कॉट
अब राणा राहुल सिंह को लेकर कई तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वो झारखंड के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ देखा जा रहा है। लाइव दैनिक उन तस्वीरों की सत्यता को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता क्योंकि ऐसा देखा जाता है कि इस तरह के कई शख्स सोसाइट में अपना रूतबा जताने के साथ साथ ऐसी तस्वीरों को खींचवाकर कई तरह के अनैतिक कार्यो को भी तस्वीर को ढाल बनाकर कर लेते है। इस खेल में माहिर राणा राहुल सिंह ने भी बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीर खिंचाकर कई तरह के रियायते और सहुलियत पाई जिसका जीता जागता उदाहरण रांची पुलिस से मिली उसको सुरक्षा भी थी। ऐसे अपराधिक चरित्र के लोग महंगी गाड़ियों और गहनों का इस्तेमाल तस्वीर खींचवाने के लिए किया करते है।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होकर पहुंचे मोकामा, आतिशबाजी के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम, मंगलवार को 50 KM लंबा निकलेगा रोड़ शो
राणा राहुल सिंह ने भी इसका खूब इस्तेमाल किया। अपराधियों और माफिया की मदद से अकूत संपत्ति बनाई और खुद को सफेदपोश दिखाने के लिए नेताओं और अधिकारियों के साथ तस्वीर खींचवाकर अपनी पहुंच को और बढ़ाने की कोशिश की। महंगी गाड़ियां, सोन और हीरे के जेवरात के साथ साथ सरकार बॉडीगार्ड रखकर उसने सोसाइटी में अपना रूतबा बनाया। अपराधिक चरित्र का राणा ने नेताओं और अधिकारियों में अपनी पहुंच बनाने के लिए ऐसी चीजों का खूब इस्तेमाल किया और उसपर जमकर पैसे भी खर्च किये।
राणा राहुल सिंह ने झारखंड के साथ साथ बिहार और देश के कई बड़े नेता और अधिकारियों के साथ तस्वीरें खींचवाई जिसमें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह, झरिया से बीजेपी विधायक रागिनी सिंह, तमाड़ से जेएमएम विधायक विकास मुंडा, फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद रविकिशन के साथ साथ कई और अधिकारियों की तस्वीरें है।

















