PLFI के नाम पर 5 लाख की लेवी मांगने वाले उग्रवादी को गुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2026

प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी बेचने के आरोप में बिहार से एक युवक गिरफ्तार, विदेशों से मंगवाता था फंड

गुमला: उग्रवादी संगठन पीएलएफआई संगठन के नाम पर पांच लाख रुपये की लेवी मांगने के मामले में गुमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के हाथडीह निवासी लालदेश्वर यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने लेवी मांगने की बात स्वीकार की। इसके बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने बताया कि व्यवसायी से पांच लाख रुपये की लेवी मांगी जा रही थी। राशि लेने के लिए आरोपी गुमला आया था, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

JMM ने असम की 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नामांकन के अंतिम दिया खेला बड़ा दांव

मोबाइल पर मिल रही थी धमकी
जानकारी के अनुसार, गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के उर्मी डुमरडीह गांव निवासी मनीष कुमार लाल को 20 मार्च से लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन आ रहे थे। कॉल करने वाला खुद को प्रभाकर जी उर्फ बादल यादव बताकर पांच लाख रुपये की लेवी की मांग कर रहा था। रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

See also  Palamu में वोटिंग से एक दिन पहले संदिग्ध ब्लास्ट, चार की मौत

पुलिस ने बिछाया जाल, मौके पर गिरफ्तारी
इस संबंध में पीड़ित द्वारा गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। आरोपी ने मनीष कुमार को लेवी की राशि लेकर पुग्गू बाइपास सड़क के पास बुलाया था। पहले से सतर्क पुलिस ने जाल बिछाकर मौके पर पहुंचते ही आरोपी लालदेश्वर यादव को दबोच लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now