Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने तोड़ डाले सारे रिकार्ड, तीन दिन में 300 करोड़ के पार,500 की ओर बढ़ी वर्ल्डवाइड कमाई

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने तोड़ डाले सारे रिकार्ड, तीन दिन में 300 करोड़ के पार,500 की ओर बढ़ी वर्ल्डवाइड कमाई

डेस्कः रणवीर सिंह ने धुरंधर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। धुरंधर-वन, पुष्पा, एनिमल, बॉडर-2, केजीएफ, आरआरआर, जवान जैसी सुपर-डुपरहीट फिल्म को आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज ने पछाड़ दिया है। रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को ‘धुरंधर 2’ ने पहली बार बॉलीवुड को दिखाया कि एक दिन में 100 करोड़ कलेक्शन संभव है। इसका नेट ओपनिंग कलेक्शन 102 करोड़ से ज्यादा था, जिसमें हिंदी वर्जन का हिस्सा 99.10 करोड़ था। ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहली बार सिर्फ हिंदी से एक दिन में 100 करोड़ कमाने के ऐतिहासिक मोमेंट से बहुत करीब पहुंचकर चूक गई थी। 2018 में जब आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने एक दिन में 50 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था, तब से बॉलीवुड फैन्स में ये चर्चा होती रही है कि क्या कभी कोई फिल्म हिंदी में 100 करोड़ का सिंगल डे कलेक्शन कर पाएगी?

पटना में एकतरफा प्यार में आशिक ने महिला की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, बचाव में आई बेटी पर भी किया हमला
‘धुरंधर 2’ की लगातार बढ़ती ऑक्यूपेंसी और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है। धुरंधर-2 की कमाई आसमान छू रहा है। हर दिन ये फिल्म औसतन कलेक्शन कर रही है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का जनसैलाब नजर आ रहा है। पहले पार्ट को तो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने के बाद भी ऐसी शुरुआत नहीं मिली थी। लेकिन इस फिल्म को पहले पार्ट से बेहतर शुरुआत मिली है। फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े हैरान करने वाले हैं।
ईद के दिन रणवीर सिंह की इस फिल्म के लिए जनता में ऐसा दीवानापन दिखा कि देशभर में कई थिएटर्स चौबीस घंटे के लिए खुले रहें। कुछ थिएटर्स में एक दिन में ऑलमोस्ट 40 शोज चल रहे हैं, लेकिन फिर भी टिकट बुक करने पर अपनी पसंद की सीटें मिल पाना मुश्किल है। धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यूज से ही 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी।वहीं रिलीज के बाद से तो इसका बॉक्स ऑफिस पर अलग ही जलवा नजर आ रहा है। रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से बता दिया है कि मौजूदा समय में वही बॉक्स ऑफिस के असली धुरंधर हैं। एक्टर ने सलमान खान, शाहरुख, आमिर, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे एक्टर्स को पीछे छोड़ा है।बता रहे हैं कि फिल्म ने रिलीज के 3 दिन में कितनी कमाई कर ली है।
धुरंधर 2 ने 3 दिन में कितने कमाए?
धुरंधर 2 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले ही 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन घटा और फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल देखने को मिली और इसका कलेक्शन 113 करोड़ रुपये का रहा जो किसी भी फिल्म का और किसी भी दिन का भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन है। मतलब साफ है कि फिल्म अपनी कमाई से इतिहास रचती नजर आ रही है। फिल्म के भारत में 3 दिन के नेट कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने 339.27 करोड़ की कमाई कर ली है। वाकई में इन आंकड़ों को देखकर तो यकीन करना भी मुश्किल है।
कितना रहा धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
धुरंधर 2 फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 2 दिनों में 370 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें अगर तीसरे दिन के 113 करोड़ रुपये को जोड़ दिया जाए तो फिल्म का कलेक्शन 483 करोड़ रुपये पहुंचता है। जबकी अभी फिल्म के तीसरे दिन के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी हैं। खास बात ये है कि साउथ से भी इस फिल्म को सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है।तेलुगु और तमिल से मिलाकर इस फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई कर ली है जो आने वाले समय में और भी बढ़ सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now