- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची में मूसलाधार बारिश, धनबाद में जमकर हुई ओलावृष्टि

रांची में मूसलाधार बारिश, धनबाद में जमकर हुई ओलावृष्टि

रांचीः झारखंड में मौसम ने जबदस्त करवट ली है। पिछले दो-तीन दिनों से राज्य के कई हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो रही थी। शनिवार शाम को राजधानी रांची में मूसलाधार बारिश हुई। शाम साढ़े चार बजे के बाद जोरदार बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया। ईद के दिन हुई जोरदार बारिश ने त्योहार के रंग हो थोड़ा फीका कर दिया। जोरदार बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सरहुल और ईद की वजह से बाजार में रौनक बनी हुई थी जिसे बारिश से हल्का कर दिया।

 

सरहुल की झारखंड में धूम, पाहन ने की झमाझम बारिश की भविष्यवाणी, अन्न से भरे रहेंगे भंडार
वहीं शनिवार दोपहर धनबाद में बारिश के बीच जमकर ओलावृष्टि हुई। देखते ही देखते सड़क से लेकर मैदान और घर की छतों पर सफेद चादर बिछ गई। धनबाद के सबसे व्यस्त रणधीर वर्मा चौक का नजारा कश्मीर जैसा दिखने लगा। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली।

web file item 395f 21 3 2026 16 37 50

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और बेटे के साथ सिरमटोली सरना स्थल पर की पूजा अर्चना, परिवार के साथ निकल गए शहर भ्रमण पर
मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया था। रांची, गुमला, धनबाद, खूंटी सहित कई जिलों को लेकर ऑरेंज जारी किया गया था। शुक्रवार को भी राजधानी रांची में बारिश हुई थी जो देररात तक जारी रही।

See also  पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, मोस्टवांटेड अपराधाी रोशन शर्मा घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now