- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला बिहार से गिरफ्तार, दिल्ली ले गई पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 21, 2026

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार,लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई

DESK:प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की AI से निर्मित आपत्तिजनक तस्वीर इंटरनेट मीडिया अकाउंट फेसबुक पर जारी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक युवक को बिहार के अरवल जिले से गिरफ्तार किया है। अरवल के कुर्था थाना क्षेत्र के मौलानाचक गांव में दिल्ली पुलिस ने छापामारी कर आरोपित को पकड़ा।
कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपित मौलनाचक गांव निवासी नंद कुमार यादव के पुत्र सिद्धनाथ कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई है। इस मामले में लोधी कॉलोनी नई दिल्ली अवस्थित स्पेशल सेल में प्राथमिकी की गई थी।

सिवान में अपराधियों ने CSP संचालक को मारी गोली, 5 लाख रुपये लूटकर हुए फरार
प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर बनाई
पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपित पर फेसबुक के माध्यम से प्रधानमंत्री के तस्वीर भाजपा विधायिका और विदेश के महिला नेत्री के आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और जनता को गुमराह करने की इरादे से चार आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।आरोपित ऑनलाइन प्रतिबंधित गेम भी खेलाता था। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता की धारा 336(4 ),356 और 351(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इसी को लेकर दिल्ली द्वारका के आईएफएससी स्पेशल सेल के एसआई हेमंत ,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने कुर्था थाना के सहयोग से प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक तस्वीर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।आगे की करवाई के लिये गिरफ्तार आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई।

See also  पोप बनने जा रहे हैं डोनॉल्ड ट्रंप ? सेंट फ्रांसिस के निधन के बाद ऐसी तस्वीर पोस्ट करने पर मचा बवाल!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now