17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता- 2025-26 के समापन समारोह ,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2026

17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता- 2025-26 के समापन समारोह ,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

RANCHI: झारखंड पुलिस के जवान आज राज्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हमारे पुलिस बल के जवान कई राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में ना सिर्फ हिस्सा लिया है, बल्कि अपने प्रदर्शन से अपना और अपने राज्य तथा देश का नाम रौशन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि एक खिलाड़ी के रूप में ये जवान आगे भी अपना परचम लहराएंगे और झारखंड पुलिस का मान -सम्मान बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप -वन मैदान में आयोजित झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 – 26 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने इस प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईद, सरहूल और रामनवमी को लेकर की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला

See also  बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा निलंबित,भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे थे, संगठित गिरोह चलाने का लगा था आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड पुलिस की ओर से हर वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस खेल प्रतियोगिता में राज्यभर से झारखंड पुलिस के जवान बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं । इनमें कुछ विजेता होते हैं तो कुछ चूक जाते हैं। मेरा मानना है कि खेलों में हिस्सा लेना ही सबसे बड़ी बात है । हार जीत तो लगी रहती है। मैं इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप इसी तरह आगे भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।

फिट रहने के लिए खेलों से जुड़ना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम अपने शरीर को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे में झारखंड पुलिस की ओर से अपने जवानों के लिए इस तरह की जो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, वह काफी सराहनीय है। इस मौके पर गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा , अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं खेलों में हिस्सा लेंगे आए पुलिस बल के प्रतिभागी मौजूद थे।

See also  VIDEO हे भगवान! वायरल होने की सनक के लिए लड़के ने कोबरा को अपने मुंह में दबा लिया, काटने से मौत

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now