- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बोकारो के कारोबारी रितेश सिंह से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

बोकारो के कारोबारी रितेश सिंह से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

बोकारोः बीएसएल एलएच क्षेत्र के रहने वाले लोहा व्यवसायी रितेश कुमार सिंह ने पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने सोमवार को कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाते हुए बीएस सिटी थाना में FIR दर्ज करायी है।

असम चुनाव में JMM के 20 स्टार प्रचारक, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन संभालेंगे मुख्य प्रचारक की कमान
किन किन लोगों पर दर्ज किया गया है मामला
जिन लोगों पर मामला दर्ज हुआ है उनमें राहुल दूबे, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाये हैं।रितेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके “बॉस” को पांच करोड़ रुपये चाहिए। इसके बाद आरोपियों की ओर से मैसेज भेजकर भी पांच इतने ही रकम की मांग की गयी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनसे अभद्र भाषा में बात करके धमकी दी गयी।

See also  Rinku Singh Engagement with MP Priya Saroj: क्रिकेटर रिंकू सिंह की सांसद प्रिया सरोज से होगी शादी

धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में तीन अपराधियों को लगी गोली
व्यापारी की हत्या की थी योजना
रितेश के अनुसार, कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि बोकारो में एक व्यापारी की हत्या की योजना थी और उनके परिवार तथा सहयोगियों पर नजर रखी जा रही है। उनके कहना है कि फोन करके धमकाने वालों ने चेतावनी दी कि यदि पैसे नहीं दिये गये तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले की शिकायत मिलने के बाद बीएस सिटी थाना के इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करके आरोपियों के गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।इस घटना की सूचना बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह और सिटी डीएसपी को भी दे दी गयी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

See also  धनबाद में बारिश के बाद केंदुआ में जमीन धंसी, धनबाद-बोकारो रोड़ पर मंडराया खतरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now