- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप,महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही किया वोट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप,महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही किया वोट

पटनाः  राज्यसभा चुनाव में बिहार से NDA के सभी 5 उम्मीदवारों को जीत मिल गई है। महागठबंधन को विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी है। मालूम हो कि बिहार से राज्यसभा के खाली हुए 5 सीटों के लिए एनडीए बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (दोनों राज्यसभा के मौजूदा सदस्य) और भाजपा के शिवेश कुमार को उतारा था। इन सभी को जीत मिल गई है।

ओडिशा के कटक में मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की मौत,11 अस्पताल कर्मी की हालत गंभीर

NDA के 202 विधायकों ने की वोटिंग, MGB के 37 विधायकों ने ही किया मतदान

See also  रांची में जंगली हाथी कुएं में गिरा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव में एनडीए के 202 विधायकों ने वोटिंग किया।महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही वोटिंग किया है।महागठबंधन के तरफ से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राजद विधायक फैसल रहमान वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे।

243 विधासभा वाले बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव

मालूम हो कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव हुआ है। लेकिन 5 सीटों के लिए 6 कैंडिडेट मैदान में थे।ऐसे में यहां के राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर हर किसी नजर थी। बिहार में NDA के 202 विधायक है। वहीं, महागठबंधन के 35 विधायक हैं।

असल मुकाबला पांचवीं सीट को लेकर था

विधायकों के संख्याबल के जरिए यह साफ था कि NDA को राज्यसभा की 4 सीटों पर तो आसानी से जीत मिल जाएंगी।असल मुकाबला पांचवीं सीट के लिए था। बिहार में राज्यसभा के एक उम्मीदवार को जीत के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत थी। इस लिहाज से एनडीए को 4 सीटों की जीत के लिए 164 विधायक लगे। इसके बाद NDA के पास 38 विधायक थे 5वीं सीट जीतने के लिए उसे 3 और विधायकों का समर्थन चाहिए था। जिसे एनडीए ने आसानी से पा लिया।

See also  जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now