- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

खूंटी पुलिस ने PLFI के 6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार,जेल से चल रहा था रंगदारी का खेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2026

खूंटी पुलिस ने PLFI के 6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार,जेल से चल रहा था रंगदारी का खेल

DESK: खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में विजय भोक्ता (माहिल, मुरहू), धीरज कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम, शुभम कुमार पोद्दार, निमिष गोप उर्फ हनी और राम अयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा शामिल हैं।

रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की तार के चपेट में आया
पुलिस ने आरोपियों के पास से क्या क्या बरामद किया
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 22 राउंड गोली, कई एंड्रॉयड मोबाइल फोन, विभिन्न नामों से खरीदे गये मोबाइल फोन की रसीदें, संगठन के पर्चे, लेवी वसूली का हिसाब लिखी नोटबुक, व्यवसायियों व ठेकेदारों के नाम-पते और मोबाइल नंबर की सूची, बैंक पासबुक, चेकबुक, ATM कार्ड तथा जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज बरामद किये हैं।
व्यवसायियों और ठेकेदारों से मांगते थे रंगदारी
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष टोप्पो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के पास और कालामाटी डूंगरी के समीप छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे व्यवसायियों और ठेकेदारों की जानकारी जुटाकर जेल में बंद PLFI सदस्यों को भेजते थे और मोबाइल कॉल तथा व्हाट्सएप के माध्यम से लेवी की मांग करते थे।

See also  तेल-पानी और झाड़-फूंक की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल, बिहार में बवाल

साहिबगंज में खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग से यौनाचार, आरोपी फरार
किन किन घटनाओं में थे शामिल
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने दो दिसंबर 2025 को पिपराटोली चौक स्थित शराब दुकान में बम फेंकने, नौ दिसंबर 2025 को तोरपा के डोडमा क्रशर प्लांट में फायरिंग करने, 24 दिसंबर 2025 को डुगडुगिया क्रशर प्लांट में गोलीबारी कर लेवी मांगने और 23 फरवरी 2026 को शराब व्यवसायी यश कुमार साहू को फोन कर धमकी देने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। छापेमारी टीम में वरुण रजक, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस के कई अधिकारी और जवान शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now