पटनाःBirla Institute of Technology Patna में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव *प्रक्रीड़ा 2026* के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। दिनभर परिसर में खेलों को लेकर उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।

दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में *शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट, महिला क्रिकेट, महिला फुटबॉल, कैरम, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल* जैसे खेल शामिल रहे। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। विभिन्न खेलों के *सेमीफाइनल मुकाबले* भी आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के बाद *CIMAGE Group of Institutions* और *Institute of Engineering and Management Kolkata* की टीमें फाइनल में पहुँच गई हैं और दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

वहीं *महिला वॉलीबॉल* प्रतियोगिता में *Birla Institute of Technology Patna* और *Patna Women’s College* की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

विशेष रूप से *महिला क्रिकेट, महिला फुटबॉल और महिला वॉलीबॉल* प्रतियोगिताओं ने खेलों के माध्यम से *महिला सशक्तिकरण* के संदेश को और भी सशक्त बनाया।

प्रक्रीड़ा 2026 का समापन *कल शाम 5:30 बजे* BIT Patna Auditorium में आयोजित *वैलिडिक्टरी समारोह* के साथ होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और इस चार दिवसीय खेल महोत्सव का औपचारिक समापन किया जाएगा।













