चतरा में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या,हमलावर फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2026

चतरा में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या,हमलावर फरार

चतरा: सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चतरा–सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित नवोदय विद्यालय के समीप चिरैतवा इलाके की है।बताया जा रहा है कि युवक बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के रूप में की जा रही है।

चतरा के संघरी घाटी में कंटेनर पलटा, छह वाहन टकराए, एक की मौत,चतरा–डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है।

See also  लोहरदगा में नहीं थम रहा बॉक्साइट परिवहन विवाद, ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now