- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जयराम महतो ने आंदोलकारी शिक्षकों के लिए खोला घर का दरवाजा, विधायक आवास में दिया रात्रि विश्राम की जगह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 12, 2026

जयराम महतो ने आंदोलकारी शिक्षकों के लिए खोला घर का दरवाजा, विधायक आवास में दिया रात्रि विश्राम की जगह

रांचीः डुमरी विधायक और जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने आंदोलनकारी शिक्षकों के लिए अपने घर का दरवाजा खोल दिया है। जयराम ने धुर्वा स्थित विधायक आवास में 70 आंदोलनकारी शिक्षकों के रहने की व्यवस्था कर दी। इन सभी महिला और पुरूष शिक्षकों ने बुधवार की रात जयराम महतो के सरकारी आवास में रात्रि विश्राम किया।

हेमंत सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर JMM-जय भारत पार्टी के साथ तीसरा मोर्चा बनाया, 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी
खुद को युवाओं की आवाज कहने वाले जयराम महतो ने विधानसभा परिषर स्थित विधायक आवास में आंदोलनकारी शिक्षकों के रात्रि विश्राम की जगह देने की बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से की। शिक्षकों की तस्वीर साझा करते हुए जयराम महतो ने लिखा कि विधानसभा परिसर में मेरे सरकारी आवास में रात्रि विश्राम कर रहे है ये 70 वोकेशनल (व्यावसायिक) आंदोलकारी शिक्षक है, इसमें महिला शिक्षक भी हैं,
ये शिक्षक 12 महीना से बकाया वेतन देने एवं मानदेय वृद्धि को लेकर विधानसभा के बाहर आज से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे है।
रात्रि विश्राम के लिए शिक्षकों के संपर्क के बाद तुरंत शिक्षकों के रात्रि ठहरने का समुचित व्यवस्था किया है, जैसा कि आपको पता है कि सरकारी आवास को मैने जनता को समर्पित कर दिया है,
दूर-दराज से आए विभिन्न जिले के आंदोलनकारी शिक्षकों को रात्रि असुविधा न हो, इसके लिए अस्थायी रूप से आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, रात में ठहरने के साथ भोजन की भी व्यवस्था किया गया है,
मैं भी छात्र जीवन से संघर्ष कर यहां तक पहुंचा हूं मैं इनके दर्द को समझता हूं, जब हमसब विधानसभा घेराव और आंदोलन करने आते थे तब ऐसा सुविधा नहीं मिलता था,
आवास में ठहरे शिक्षकों से मिलकर आश्वासन दिया कि कल शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल अपने साथ विधानसभा लेकर जाएंगे और वहां संसदीय वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर जी से मिलवाएंगे और उनकी मांगों को पूरा करवाने की प्रयास करेंगे, जब तक आंदोलन चलेगा तब ये लोग रात्रि विश्राम हमारे आवास में करेंगे…

See also  कोडरमा से राजगीर जा रही बस घाटी में हुई हादसे का शिकार, शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही दो दर्जन घायल घायल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now