लोहरदगा में डबल मर्डर से सनसनी, प्रापर्टी विवाद में वार्ड पार्षद और उनकी पत्नी की भाई ने कर दी हत्या

e8d10819 294c 4875 8f9f 62b9c372f321
लोहरदगा- भंडरा थानाक्षेत्र के ख्वास खिजरी गांव में सगे भाई ने अपने ही भाई और भाभी की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान वार्ड पार्षद सुकरा उरांव और उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका गायत्री उरांव के रूप में की गई है।
घटनास्थल पर पहुंचे भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य को इकट्ठा किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि खिजरी गांव के तेतरचुवा बस्ती के रहने वाले दो भाई जीतू उरांव और सुकरा उरांव के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान रविवार को सुकरा उरांव अपने घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहा था तभी जीतू उरांव वहां पहुंचा और टांगी के वार से भाई की हत्या कर दी। आंगन में ही मौजूद सुकरा की पत्नी पति को बचाने के लिए आई तो जीतू उरांव ने उसपर भी टांगी से हमला किया और हमले में उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now