जमशेदपुर में टाटा स्टील गेट के पास खड़ी छह बाइक में अचानक लगी आग, मच गई अफरातफरी

जमशेदपुर में टाटा स्टील गेट के पास खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, मच गई अफरातफरी

जमशेदपुरः टाटा स्टील के डब्ल्यूएसओ (WSO) गेट के समीप शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में वहां खड़ी छह बाइकें जलकर पूरी तरह राख हो गयी।गनीमत यह रही कि समय रहते टाटा स्टील के अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। जिससे पास ही खड़े दर्जनों अन्य वाहन इसकी चपेट में आने से बच गये।आशंका जताई जा रही है कि कार्यालय के पास झाड़ियों में किसी ने जलती सिगरेट फेंक दी, जिससे आग लग गई। यह आग तेजी से फैली और पास खड़ी बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर तक लगा लंबा जाम
आधे घंटे तक बना रहा दहशत का माहौल
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर टाटा स्टील का नया गेट खुला है।कंपनी के कर्मचारी अक्सर अपने वाहनों को गेट के बाहर पार्क कर ड्यूटी पर जाते हैं।शनिवार को अचानक पार्क किये गये वाहनों में आग की लपटें उठने लगीं।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 6 बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गयी और करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

screenshot 2026 03 07 150133 1772875909 1
आगजनी की जांच जारी
जिस स्थान पर आग लगी, वहीं पास में ही टाटा स्टील के मेंटेनेंस और सर्विस पूल का ऑफिस भी स्थित है।आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।तीनों बाइकें टाटा स्टील के कर्मचारियों की बताई जा रही हैं।आग बुझने के बाद प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।ये सभी बाइक टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की थीं, जो अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए यहां खड़ी करके गए थे।जिन बाइक सवारों की गाड़ियां जली हैं, उनमें शरत चंद्र महतो, सतीश कुमार, बी. सुधाकर राव और राजेश कुमार शामिल हैं। एक बाइक के मालिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

UPSC में 301वीं रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह ने किया दावा, इनमें से 1 ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now