रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2026

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

रामगढ़: की चूटूपालू घाटी में एक अनियंत्रित ट्रेलर पलट गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस घटना के कारण घाटी में लगभग 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रेलर घाटी के घुमावदार रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

खूंटी में अपराधियों की फायरिंग में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा ट्रेलर जैसे ही घाटी के मोड़ पर पहुंचा, ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रेलर पलट गया। हादसा इतना जबदस्त था कि ट्रेलर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रेलर के पिछले हिस्से में ड्राइवर फंस गया। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन आवागमन बाधित हो गई। देखते ही देखते चार किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई। चुटूपालू घाटी में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते थे। स्पीड को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है लेकिन फिर भी हादसे रूक नहीं रहे है।

See also  IND vs SA 5th T20I: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड से किया वादा निभाया, तूफानी फिफ्टी के बाद दी फ्लाइंग किस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now