धनबाद के DRM ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार घूस लेते सीनियर DEEG गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2026

धनबाद के DRM ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार घूस लेते सीनियर DEEG गिरफ्तार

धनबाद: देश के सबसे कमाऊ रेल मंडलों में गिने जाने वाले ईस्ट सेंट्रल रेलवे के धनबाद रेल मंडल में शुक्रवार की शाम बड़ी कार्रवाई हुई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष टीम ने डीआरएम कार्यालय में छापेमारी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे कार्यालय में हड़कंप मच गया। धनबाद से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम अभियंता को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ ले गई।इसके बाद देर रात तक उनके कार्यालय और आवास पर तलाशी अभियान चलता रहा।

दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 41वीं रैंक,
संवेदक की शिकायत पर हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई एक रेल संवेदक की शिकायत के आधार पर की गई। जानकारी के मुताबिक संवेदक अवजीत झा ने रेलवे में इलेक्ट्रिक से जुड़े सामान की आपूर्ति और स्थापना का काम किया था।इस कार्य का कुल बिल करीब 45 लाख रुपये का बताया जा रहा है।संवेदक का आरोप है कि इस बिल के भुगतान के लिए वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी।बार-बार पैसे की मांग से परेशान होकर संवेदक ने मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी।
सत्यापन के बाद बिछाया गया ट्रैप
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया।आरोप सही पाए जाने के बाद अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप तैयार किया. शुक्रवार को तय योजना के तहत संवेदक जब अभियंता को घूस की रकम देने पहुंचे, तभी सीबीआई की टीम ने मौके पर छापा मार दिया।इस दौरान अभियंता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई इतनी तेजी और नाटकीय ढंग से हुई कि कार्यालय में मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

See also  पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 41 एजेंडों पर लगी मुहर

Nitish Kumar के आवास पर हुई बैठक में फैसला, 8 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar, करेंगे बिहार का दौरा
देर रात तक कार्यालय और आवास की तलाशी
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने अभियंता के कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी की. जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे तक टीम दस्तावेजों की जांच करती रही। इस दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल एविडेंस और एक प्रिंटर भी जब्त किया है। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों की जांच से मामले से जुड़े और कई अहम सुराग मिल सकते हैं।
CBI ने FIR दर्ज करने की कही बात
इस पूरे ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे सीबीआई के डीएसपी विकास पाठक ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की जाएगी और आगे की जांच जारी रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now