रांची में होली के दिन रहेगी गर्मी, मार्च के अंत तक 38 डिग्री तक जा सकता है पारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 2, 2026

रांची में होली के दिन रहेगी गर्मी, मार्च के अंत तक 38 डिग्री तक जा सकता है पारा

रांचीः राजधानी रांची के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। गर्मी की शरुआत फरवरी से ही हो गई। दिन में गर्मी लग रही है और सुबह-शाम में ठंड लग रही थी। लेकिन मार्च के पहले दिन से ही दिन और रात में ठंड गायब हो गई है। क्योंकि, रात के तापमान ने पांच साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले पांच वर्षो के दौरान मार्च महीने में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ज्यादा नहीं गया था। लेकिन एक मार्च को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 16.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं दिन का पारा भी चढ़कर 30.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम के इस रुख से साफ है कि इस बार गर्मी की शुरुआत होली से पहले ही हो गई है। होली के बाद गर्मी सताने लगेगी, क्योंकि, मार्च के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। दूसरे सप्ताह में तापमान 35 डिग्री को पार कर सकता है और माह के अंत तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

See also  झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, रांची का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

बिहार में हुई प्री-मानसून की शुरुआत, तापमान बढ़ने के साथ ही बारिश का अनुमान
पिछले पांच वर्षो में मार्च में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया है। लेकिन इस बार लगातार गर्मी बरकरार रही तो यह रिकार्ड भी टूट सकता है। हालांकि, मार्च में हरेक साल बारिश होने का ट्रेंड है। सबसे अधिक 41 एमएम बारिश पिछले साल 22 मार्च को हुई थी। इस बार भी छह-सात मार्च को बादल छाने की संभावना है। इसके बाद सिस्टम बना तो हल्की बारिश हो सकती है।

दुबई में रांची समेत राज्य के 140 से ज्यादा लोग फंसे, ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से सता रहा है अनहोनी का डर
6 मार्च से छाएंगे बादल, गर्मी बढ़ेगी
रांची के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गई है, लेकिन होली के बाद गर्मी और सताएगी। क्योंकि, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। होली के दिन आसमान साफ रहेगा। फगुनाहट वाली हवा चलेगी, इससे मौसम सुहावना रहेगा। दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रह सकता है। होली के बाद 6 और 7 मार्च को आसमान में बादल छाएंगे। इस दौरान गर्मी और अधिक बढ़ेगी। दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि, अभी तक बारिश की संभावना नहीं है। अगले एक दो दिन में बारिश पर स्थिति स्पष्ट होगी।

See also  हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: शराब पीने नहीं बनाने में भी जाती है जान, जानिए झारखंड में महुआ के शराब ने कैसे ली तीन की जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now