रांची में एक साथ लापता हुए चार बच्चे, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

रांची में एक साथ लापता हुए चार बच्चे, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

रांचीः राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से एक साथ चार बच्चों के लापता होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों की नींद उड़ी हुई है। वहीं, आसपास के लोग भी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।
अपने माता-पिता को सूचना दिये बगैर निकल गये घर से
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे शुक्रवार की शाम अपने माता-पिता को सूचना दिये बगैर घर से कहीं चले गये। देर शाम तक जब वे वापस नही लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। लेकिन वे पुलिस के पास जाने से पहले आसपास के इलाकों में उनकी पूछताछ की गयी। इसके बाद संगे संबंधियों के पास भी तलाशी ली। जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी।

रोशनी खलखो बनीं रांची की मेयर, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, सांसद के बेटे और विधायक के भाई चुनाव हारे
सुखदेवनगर थाना की पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुखदेवनगर थाना की पुलिस हरकत में आई और बच्चों की पड़ताल शुरू की। फिलहाल वे आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चों की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके।पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 9431788800 पर कॉल करने को कहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now