- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जेल से रिहा हुए अनंत सिंह, बोले- बाहर आकर बढ़िया लग रहा है…

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, AK-47 रखने के मामले में किया गया बरी

बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह जेल से रिहा हो गए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 5.00 बजे वह जेल से बाहर निकले। एंबुलेंस में जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें न्याय मिला और जेल से बाहर आकर बढ़िया लग रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। चर्चित एके-47 मामले में पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को उन्हें सबूतों के अभाव में बरी करने का आदेश दिया था। पटना की सिविल कोर्ट ने उन्हें इस केस में 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वे बेऊर जेल में सजा काट रहे थे। साथ ही उनकी विधायकी भी चली गई थी।

dce0d02b b918 40a9 9700 05b3257b2f01

अनंत सिंह के बेटे ने कहा कि हमें पता था कि पिता जी जल्द बाहर आएंगे। इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकता है। मेरे पिता जी और आपके विधायक जी वापस आ रहे है इससे बड़े खुशी की बात क्या होगी, हमें न्यायायल पर भरोसा था।

See also  Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा होंगे 5वें उम्मीदवार

मोतिहारी में मूर्ति विसर्जित करते बूढ़ी गंडक में पांच डूबे, दो की मौत

अनंत सिंह की रिहाई से उनके परिवार और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है तो सियासी घमासान भी जारी है। अनंत सिंह 2016 से बेऊर जेल में बंद थे। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह बरिया के लिए रवाना हो गए हैं। अनंत सिंह को केस से बरी किए जाने के बाद बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए।

अनंत सिंह की रिहाई को लेकर शुक्रवार को अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता बेऊर जेल पर जमे हुए थे। प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल प्रशासन ने अपने एंबुलेंस से उन्हें बाहर निकाला। सुबह पांच बजकर दस मिनट पर पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकले। अनंत सिंह के बेट अंकित सिंह भी समर्थकों के साथ मौजूद थे। सबने मिलकर पूर्व विधायक का शानदार स्वागत किया और फूल माला से लाद दिया। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें एक 47 केस में दस साल की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ उन्होंने पटना हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने साक्ष्यों की कमी होने के कारण बरी कर दिया था

See also  लोहरदगा के भंडरा में स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर,हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद पटना में नहीं रुके। अपनी गाड़ी से वे सीधे बरहिया के लिए रवाना हो गए। पूर्व से कहा जा रहा था कि अनंत सिंह अपने गांव लदमा जाएंगे जहां सबसे पहले अपने कुलदेवता की पूजा करेंगे। पटना से लदमा के रास्ते में उनके स्वागत के लिए काफी तैयारी समर्थकों ने किया है।

क्या रेट लेगी; नोएडा में कैब के लिए खड़ी पत्रकार से छेड़छाड़, बोली- महीने में तीसरी बार बनी शिकार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now