Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: रांची में नारी शक्ति का दबदबा, 53 में से 32 वार्डों में महिला प्रत्याशियों ने जीता चुनाव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 28, 2026

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: रांची में नारी शक्ति का दबदबा, 53 में से 32 वार्डों में महिला प्रत्याशियों ने जीता चुनाव

रांची: नगर निगम चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि शहर की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है।53 वार्डों में हुए चुनाव (Ranchi Municipal Election) में 32 वार्डों में महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि 21 वार्डों में पुरुष उम्मीदवार विजयी रहे। यानी इस बार भी निगम बोर्ड में महिलाओं की संख्या अधिक रहेगा।कई वार्डों में महिलाओं ने निर्णायक बढ़त हासिल की, तो कई जगह बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की गई। इन नतीजों से स्पष्ट है कि रांची नगर निगम की नई परिषद में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक रहेगी।कई वार्डों में महिलाओं ने मजबूत जनाधार के साथ जीत दर्ज की है, जिससे आने वाले कार्यकाल में निगम की राजनीति में ‘नारी शक्ति’ की भूमिका और प्रभावी होने की संभावना है। उनके पक्ष में योजनाएं भी बनेंगी।

रोशनी खलखो बनीं रांची की मेयर, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, सांसद के बेटे और विधायक के भाई चुनाव हारे

See also  Jharkhand Nikay Chunav Result 2026:लोहरदगा में BJP समर्थित अनिल उरांव की रोमांचक जीत ,जामताड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हराया

कांटे की टक्कर वाले वार्ड

कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। वार्ड 38 में मात्र 26 वोट का अंतर रहा। वार्ड 33 में 74 वोट, वार्ड 14 में 96 वोट और वार्ड 2 में 97 वोट का अंतर रहा। इन परिणामों ने यह दिखाया कि मतदाताओं ने कई जगह आखिरी वोट तक मुकाबला बनाए रखा।

इन वार्डों में महिलाओं की हुई जीत

  • वार्ड 2 से सविता कच्छप ने 97 वोट के मामूली अंतर से जीत दर्ज की।
  • वार्ड 14 में अंजू देवी ने सिर्फ 96 वोट से बाजी मारी।
  • वार्ड 33 में पुष्पा टोप्पो ने 74 वोट से जीत हासिल की।
  • वार्ड 38 में हालांकि पुरुष प्रत्याशी जीते, लेकिन वहां भी महज 26 वोट का अंतर रहा।
  • वार्ड 9 से प्रीति रंजन ने 1907 वोट, वार्ड 10 से संगीता देवी ने 1668 वोट।
  • वार्ड 11 से आलिया नाज ने 1789 वोट और वार्ड 23 से फरहा नाज ने 4370 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
  • वार्ड 43 में शशि सिंह ने 2910 वोटों से जीत हासिल कर बड़ी बढ़त दर्ज की।
  • वार्ड 52 में पुरुष प्रत्याशी पीटर खोया ने 4673 वोट से जीत दर्ज कर सबसे बड़ी जीत में से एक अपने नाम की।
See also  हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात, RJD 7 सीटों लड़ेगी चुनाव, पिछले तीन दिनों से गठबंधन को लेकर लगाई जा रही थी अटकलें

 पुरुष प्रत्याशियों की क्या रही स्थिति

पुरुष उम्मीदवारों ने 21 वार्डों में जीत दर्ज की। वार्ड 12 से कुलभूषण डुंगडुंग ने 2632 वोट, वार्ड 26 से प्रदीप कुमार ने 2781 वोट और वार्ड 31 से नीरज कुमार ने 2693 वोट के बड़े अंतर से जीत हासिल की।इसके साथ ही गिरिडीह में जेएमएम समर्थक उम्मीदवार प्रमिला मेहरा, मेदिनीनगर में बीजेपी समर्थक अरुणा शंकर, मानगो में कांग्रेस समर्थक सुधा गुप्ता और रांची में मेयर पद पर रोशनी खलखो ने चुनाव जीतकर नारी शक्ति का बढ़ता दबदबा दिखाया।

विश्रामपुर नगर परिषद के 23 फरवरी को हुए निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को कड़े मुकाबले और उतार-चढ़ाव के बीच संपन्न हुई। तीन राउंड तक चली गिनती के बाद पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा की बहू गीता देवी ने 3071 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। रात करीब आठ बजे निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।

See also  चतरा से पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को मिल गया एलजेपी का टिकट, चिराग पासवान ने सौंपा सिंबल

झारखंड के जुगसलाई नगर परिषद में 43 साल बाद इतिहास रचा गया है। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में अध्यक्ष पद पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एक बेहद रोमांचक, सांस रोक देने वाले और उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू सिंह को महज 720 मतों के अंतर से पराजित किया। नौशीन खान को कुल 11,563 वोट मिले, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही रिंकू सिंह ने 10,843 वोट हासिल कर सबको चौंका दिया।जामताड़ा नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी आशा गुप्ता ने रोमांचक मुकाबले में 974 वोट हासिल कर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को शिकस्त दी।आशा गुप्ता को मिले 6880 वोट, पूर्व जामताड़ा नपं अध्यक्ष रही रीना कुमारी को 5906 वोट मिले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now