- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में बारिश की वजह से ठंडक, 24 घंटे के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा

झारखंड में बारिश की वजह से ठंडक, 24 घंटे के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा

रांचीः झारखंड के कई जिलों में बारिश होने से ठंड थोड़ी बढ़ गयी है। न्यूनतम तापमान में गिरावर्ट दर्ज की गयी है। यह स्थिति अगले 24 घंटे तक बनी रहेगी। हालांकि शुक्रवार से अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी।मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह में कुहासा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर लगी रोक
राज्य में अगले 24 घंटे के दरम्यान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों तक यानी 27, 28 फरवरी 1 और 2 मार्च तक तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा 9 मिमी पूर्वी सिंहभूम के गुराबंधा में रिकॉर्ड की गई।

See also  रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज होगी बारिश, ओलावृष्टि कल से, 5-7 डिग्री तक गिरेगा पारा

गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव के दिन फायरिंग मामले में पांच गिरफ्तार
वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री गुमला का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हालांकि, सोमवार को तेज हवा और कई जगहों पर हुई बूंदाबांदी के बाद राजधानी के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। राजधानी में गर्मी का असर कुछ कम हुआ है और सुबह और शाम ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now