निकाय चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी से निर्वाचन आयोग नाराज, दोषी होंगे चिन्ह्रित

निकाय चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी से निर्वाचन आयोग नाराज, दोषी होंगे चिन्ह्रित

रांचीः नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी और अव्यवस्था सामने आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने विभिन्न समाचार पत्रों में छपी खबरों पर संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्ह्रित करने का आदेश दिया है। उन्होंने रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पत्र भेज कर सात दिन में जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है।

सुधा दूध के दाम झारखंड में बढ़े, आज से लागू हुए नए दाम
पत्र में कहा गया है कि मतदाता सूची तैयार करनेवाले बूथ लेवल ऑफिसर सहित संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाये। आयोग ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाये। रांची नगर निगम की मतदाता सूची तैयार करने और वार्डवार विखंडन से हुई त्रुटियों के कारण सैकड़ों मतदाताओं को बिना वोट दिये बूथ से वापस लौटना पड़ा था। बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने, नाम कटने या दूसरे वार्ड में स्थानांतरित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now