झारखंड के गुमला में शादी समारोह से लौटते समय युवती से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले गए आरोपी

A young woman was gang-raped while returning from a wedding ceremony in Gumla, Jharkhand. The accused took her with them on the pretext of giving her a lift

डेस्कः झारखंड के गुमला में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई युवती के साथ गैंगरेप की गई है। समारोह से लौटते समय आरोपित युवकों ने उसे घर छोड़ देने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में सुनसान जगह पाकर युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है।

तेज बारिश के बीच जोरदार धमाका और जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों के साथ वह सोमवार को थाना पहुंची और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार रात ही चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

रांची में 6 साल की मासूम ने दो जिंदगियों में भर दी रोशनी, बेटे की मौत के बाद परिवार ने किया नेत्रदान
पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा ताकि साक्ष्य संकलन किया जा सके।

गिरिडीह में निगम चुनाव के दौरान मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, बोकारो के चास में SDPO पर हमला
पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। प्रशासन ने पीड़िता को हरसंभव सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now