रांची में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बूंदाबंदी, क्या फिर लौटेगी ठंड!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2026

झारखंड में बेमौसम बरसात से भारी नुकसान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांचीः सोमवार की रात राजधानी रांची में मौसम ने करवट ले ली। पिछले कई दिनों से हो रहे गर्मी के एहसार के बीच रांची में बारिश ने राहत दी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार की रात रांची, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, पलामू और रामगढ़ सहित कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश हुई।इस दौरान कहीं-कहीं बादल भी गरजे। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ ठनका गिरने की संभावना जतायी गयी है।वहीं हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है।

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, आज और कल बारिश के आसार
कुछ जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।बारिश होने के कारण अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की भी संभावना है। सुबह में कुहासा व दिन में आकाश में बादल छाये रहेंगे। 25 फरवरी को सुबह में कुहासा और दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे, जबकि मौसम शुष्क रहेगा। 25 फरवरी से मौसम साफ रहेगा। सोमवार को सबसे अधिक तापमान चाईबासा का रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान गुमला का रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

See also  Jharkhand Weather: 26 जून को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना

झारखंड में 48 निकायों में 61.83% मतदान,सरायकेला में सबसे अधिक और रांची में सबसे कम वोटिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now