पटना में शादी के रिसेप्शन पार्टी के दौरान फायरिंग, दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2026

पटना में शादी के रिसेप्शन पार्टी के दौरान फायरिंग, दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या

पटनाः राजधानी पटना में शादी के रिसेप्शन पार्टी के दौरान जमकर फायरिंग हुई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई फायरिंग ने पूरे समारोह को दहशत में बदल दिया। दौलत राय के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे, तभी बदमाशों ने मनीष कुमार (32) और उसके छोटे भाई मंजीत कुमार (23) को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

JDU विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला, RJD नेता सूरजभान के करीबी पर आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसा में बदल गया। हथियार लहराते बदमाशों ने दोनों भाइयों पर नजदीक से गोलियां दागीं। गोलियों की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। महिलाएं-बच्चे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।घायल भाइयों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। यह घटना सवाल खड़ा करती है कि आखिर सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियार कैसे पहुंच रहे हैं और अपराधियों का इतना हौसला क्यों बढ़ता जा रहा है?

See also  गौतम गंभीर ने राजनीति से लिया सन्यास, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने को लेकर जताई असमर्थता

वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने किया सम्मानित, मुख्यमंत्री आवास 50 लाख का चेक देने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की
रिसेप्शन पार्टी में खून-खराबा: विवाद के बाद गोलियों की बरसात, इलाके में दहशत
शाहपुर गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब रिसेप्शन पार्टी के बीचों-बीच गोलियों की बौछार शुरू हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि मनीष कुमार और मंजीत कुमार का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने हथियार निकाल लिए और दोनों भाइयों पर लगातार फायरिंग कर दी। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। मेहमान डर के मारे जमीन पर लेट गए, कई लोग भागकर आसपास के घरों में छिप गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। FSL टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि रिसेप्शन पार्टी के दौरान फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसमें दो लोगों को गोली लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  पटना में JDU विधायक अनंत सिंह के घर के पास मिला अज्ञात शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now