वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने किया सम्मानित, मुख्यमंत्री आवास 50 लाख का चेक देने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की

पटनाः बिहार के युवा क्रिकेटर और विश्वस्तर पर अपनी पहचान बना रहे वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया। इस मौके पर वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता और परिवार के सदस्य भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। इस मौके पर वैभव ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

vaibhav sooryavanshi nitish kumar

बिहार में 60 साल के प्रिंसिपल को 28 साल की टीचर से हुआ प्यार, नेपाल में जाकर रचाई शादी
अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। इस दौरान उन्होंने युवा क्रिकेटर की प्रशंसा की। पिछले साल भी मुख्यमंत्री ने वैभव को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी थी। इस समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी चमकते सितारे हैं। अभी तो सम्मानित किया ही गया है, पहले भी बिहार सरकार इन्हें प्रोत्साहन देने के लिए सम्मानित करती रही है।बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि आज बिहार सरकार ने वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया है। वैभव ने जिस तरह से अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई, वह हमारे लिए गर्व की बात है। बिहार में जिस प्रकार से इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम हो रहा है, आने वाले समय में कई खिलाड़ी निकलेंगे। वैभव के साथ राजगीर क्रिकेट ग्राउंड में आईपीएल मैचों की संभावना पर भी हमारी बातचीत हुई है।

गौतम अडाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में किया दर्शन, निशिकांत दुबे के घर जाकर की मुलाकात,पीरपैंती के 2400 MW पावर प्लांट का जायजा लेंगे
वर्ल्डकप में खेली तूफानी पारी: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ महज 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिनमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। अंडर-19 विश्व कप के इतिहास का ये दूसरा सबसे तेज शतक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now