चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है। घटना के बाद घायल जवान को एयरलिफ्ट करके रांची भेजा गया। ज़ख्मी जवान का नाम हाफिजुल रहमान बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ जारी पुलिस के सर्च आपरेशन के दौरान यह घटना गुरुवार सुबह हुई। सुबह में सर्च अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना अंतर्गत हेसाबांध गांव के समीप नक्सलियों द्वारा लगाया गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 174 बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल जवान को एयरलिफ्ट करके बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एक जवान घायल है, बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया है। पिछले एक माह में नक्सलियों के द्वारा लगातार सुरक्षा बलों को लक्ष्य आईईडी विस्फोट किया जा रहा है। जिसके कारण दो जवानों की मौत हो चुकी है वही 5 से 6 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।बता दें कि इससे पहले बीते 17 नवंबर को गोइलकेरा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में शामिल सीआरपीएफ के सेकंड इन कमांडेंट समेत तीन जवान आइईडी की चपेट में आकर घायल हो गये थे। इनमें से गुमला का रहने वाला एक जवान शहीद भी हो गया था जबकि अन्य एक जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया था। सेकंड इन कमांडेंट आंशिक़ रूप से ज़ख़्मी हुए थे।उनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया था।
आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment
Leave a Comment
Recent Posts
- भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मैच होगा! बांग्लादेश को भी नहीं मिलेगी ‘सजा’
- Watch Video: हाईवे पर कैश वैन पर इस तरह डकैतों ने बोला धावा, हॉलीवुड फिल्मी अंदाज में हुई लूट
- देखते हैं बुलेट ट्रेन का सपना; गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचने में रांची राजधानी को लगे घंटों, बीजेपी के पूर्व सांसद ने निकाला गुस्सा
- BCCI ने रोहित-कोहली को बी ग्रेड का खिलाड़ी बनाया, गिल-बुमराह को ए ग्रेड में मिली जगह
- गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड
- रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम
- पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
- बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा


