पलामू में मॉब लिंचिंग, बैट्री चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2026

पलामू में मॉब लिंचिंग, बैट्री चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या

पलामू: जिला के पड़वा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी के शक में एक युवक की ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

रांची में हाथी उत्पात, तीन महिला जख्मी, एक युवक को कुचला, हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार, देर रात पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी करते देख लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और जमकर मारपीट की।

जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही स्लीपर बस में लगी आग, 32 यात्री थे सवार
घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  सांप्रदायिकता और डेमोग्राफी चेंज पर हेमंत सोरेन का बीजेपी पर निशाना, साहिबगंज के लोगों से बहकावे में नहीं आने की दी सलाह

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, चपेट में आने से घायल CRPF जवान को रांची किया गया एयरलिफ्ट
मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के मुरमा गांव निवासी मनोज राम के पुत्र पवन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now