एनएच निर्माण में लगी पोकलेन को उग्रवादियों ने फूंका, पुलिस जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2023

सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के एनएच (320) पर नायक पेट्रोल पंप के समीप सड़क निर्माण एजेंसी की पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंक डाला। घटना बुधवार को मध्य रात्रि करीब ढाई बजे की है। घटना की जिम्मेवारी उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ ने ली है।
सिमडेगा के कोलेबिरा से मनोहरपुर तक वीकेएस इंफ्रास्ट्रक्चर सड़क का निर्माण कार्य करा रही।विदित हो 514 करोड़ की लागत से 78 किलोमीटर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था।इधर माना जा रहा है की लेवी को लेकर ही उग्रवादियों ने घटना इस घटना को अंजाम दिया है।इधर घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ डेविड ए डोडराय घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने कहा कि घटनस्थल से पीएलएफआइ का पर्चा बरामद हुआ है।पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

See also  पारसनाथ पहाड़ियों से चतरा तक माओवादियों का खात्मा! हजारीबाग में हुए नक्सली मुठभेड़ के बाद मिली बड़ी कामयाबी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now