परीक्षा के डर से गायब हो गई बच्ची, ढूंढती रही झारखंड पुलिस, पलंग के नीचे मिली किशोरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2026

परीक्षा के डर से गायब हो गई बच्ची, ढूंढती रही झारखंड पुलिस, पलंग के नीचे मिली किशोरी

डेस्कः झारखंड के चतरा से 12 साल की एक किशोरी रहस्यम तरीके से गायब हो गई। पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बसंत विहार कॉलोनी के पीछे खटाल कॉलोनी से 12 साल की रितिका कुमारी के लापता होने की खबर ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी।

धनबाद के वासेपुर में देर रात चली गोली, फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर बबली को अपराधियों ने मारी गोली
परिजनों के साथ कॉलोनी और आसपास के लोग तथा पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका तक जता दी, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।मामले को लेकर परिजनों ने पिपरवार थाना में लिखित आवेदन दिया। सूचना मिलते ही पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कॉलोनी, आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर सघन खोजबीन अभियान चलाया गया।

बिहार-झारखंड बॉडर पर हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, नबीनगर के रास्ते पलामू में किया प्रवेश
परीक्षा के डर से पलंग नीचे छुपी थी रितिका
करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लापता रितिका कुमारी अपने परिजन के घर में पलंग के नीचे छिपी हुई मिली। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बालिका ने बताया कि वह परीक्षा देने के डर से घर से निकल गई थी।परीक्षा के समय वह इधर-उधर घूमती रही और अंततः डर के कारण फूफा के घर खटाल कालोनी में पलंग के नीचे छुप गई।बालिका की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।थाना प्रभारी ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और परीक्षा जैसे विषयों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाने की अपील की, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।घटना ने क्षेत्र में कुछ घंटों के लिए दहशत का माहौल जरूर बना दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामला सुखद अंत तक पहुंच गया।

See also  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल, 21 को होगी 23 फरवरी की कार्यवाही
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now