झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल, 21 को होगी 23 फरवरी की कार्यवाही

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2026

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल, 21 को होगी 23 फरवरी की कार्यवाही

रांचीः 18 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो आदि मौजूद थे।

JMM सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, BJP के प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत
23 फरवरी की कार्यवाही पर हुई चर्चा
स्पीकर कक्ष में आयोजित इस बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 फरवरी की कार्यवाही को लेकर चर्चा हुई। साथ ही राज्य में हाल के दिनों में हाथी के बढ़ते प्रकोप और खनन पर विशेष चर्चा कराने की मांग की गई। बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर सदन की कार्यवाही 23 फरवरी की जगह अनुपूरक बजट पर वाद विवाद 21 फरवरी को रखने का निर्णय लिया गया। जिसकी वजह से शनिवार होने के बाबजूद इस बार 21 फरवरी को सदन की कार्यवाही होगी। यह निर्णय 18 फरवरी को सदन की कार्यवाही के बाद होने वाली कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जायेगा।
हाथी के प्रकोप और माइनिंग पर हो विशेष चर्चा: आजसू विधायक
आजसू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि हाथी के प्रकोप और माइनिंग पर विशेष चर्चा कराने की मांग रखी गई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यसूची में फेरबदल पर निर्णय कार्यमंत्रणा की बैठक में लिया जायेगा।गौरतलब है कि 18 फरवरी को बजट सत्र औपचारिक रूप से शुरू होगा।इसके बाद 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद विवाद होगा।

See also  झारखंड में आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा, JMM और भाजपा की तैयारी जोरों पर

रांची में मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, बोनट पर युवक को घुमाने और मारपीट का आरोप
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र कैसे सुचारू रूप से चले, इसी को लेकर बैठक हुई है। बता दें कि 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा। जिसके बाद 20 फरवरी को ही राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद के बाद सरकार का उत्तर और मतदान होगा। इसी दिन राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी लाए जाने की संभावना है। वहीं 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now