धनबाद के स्कूल में लगी आग, किताबें, फर्नीचर एवं अन्य सामाना जलकर खाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 16, 2026

धनबाद के स्कूल में लगी आग, किताबें, फर्नीचर एवं अन्य सामाना जलकर खाक

धनबादः रविवार शाम धनबाद के एक स्कूल के स्टोर में अचानक आग लगने से अफरातफरी की स्थित उत्पन्न हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित हीरापुर एचई हाई स्कूल में हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण स्कूल बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग,150 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान
जानकारी के अनुसार स्कूल के गोदाम में अचानक तेज आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। गोदाम में पुरानी किताबें, फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।अग्निशमन विभाग के प्रधान चालक हेमंत ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग स्कूल के अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई।

See also  धनबाद में BCCL के कोल वाशरी में बड़ा हादसा,मलबे में दबने से 4 दिहाड़ी मजदूरों की मौत

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को आदित्य साहू ने दिलाई BJP की सदस्यता, बाबूलाल बोले- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में स्वागत
स्टोर रूम का सामान जला
स्कूल के एक छात्र ने बताया कि रविवार होने के कारण स्कूल बंद था और जिस कमरे में आग लगी थी, वहां पुराने सामान रखे हुए थे। अचानक आग लगने से पूरे कमरे में धुआं और आग फैल गई। अगर दमकल टीम समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now