चार धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2023

रांची। मांडर थाना क्षेत्र स्थित मुड़मा में शुक्रवार की सुबह असमाजिक तत्वों ने चार धार्मिक स्थलों में तोड़ फोड़ किया। असामाजिक तत्वों के इस रवैये के खिलाफ ग्रामीण उग्र हो गए और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने की वजह से एनएच 75 में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ इलाकों में सीसीटीवी लगा हुआ है। सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। फुटेज के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सड़क जाम करने में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। सभी महिलाएं डंडा लाठी लेकर सड़क पर मौजूद हैं। एनएच पर पुलिस के जवान तैनात हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

See also  Jharkhand के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन ने कतार में लगकर किया मतदान, मुख्यमंत्री ने संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए की वोट की अपील
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now