पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को आदित्य साहू ने दिलाई BJP की सदस्यता, बाबूलाल बोले- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में स्वागत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2026

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को आदित्य साहू ने दिलाई BJP की सदस्यता, बाबूलाल बोले- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में स्वागत

रांचीः पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे दुलाल भुइयां ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दुलाल भुइयां ने सदस्यता ली। इस मौके पर उनके पुत्र विप्लव भुइयां, दिलीप भुइयां तथा भुइयां समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनूलाल भुइयां भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव सिन्हा के अलावा रामगढ़ और हजारीबाग से भुइयां समाज के बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव
भाजपा में शामिल होने के बाद दुलाल भुइयां ने कहा, “आज हम लोगों का भाजपा में शामिल होना भुइयां समाज द्वारा सोच-समझकर ली गई बैठक का फैसला है।नामकुम के अंबेडकर नगर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देखते हुए यह कदम उठाया है।” उन्होंने आगे कहा, “इतनी बड़ी पार्टी में भुइयां समाज को सम्मान केवल भाजपा में ही मिल रहा है। मैं 1980 से लगातार भुइयां समाज को एकजुट रखा हूं। महाशिवरात्रि के कारण सीमित संख्या में हम आए हैं।” दुलाल भुइयां ने आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, विद्युत बरन महतो और सीपी सिंह से आशीर्वाद लेकर भाजपा में प्रवेश किया।उन्होंने शपथ ली कि अब भाजपा को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने झामुमो पर तीखा हमला बोला और कहा, “जब दिशोम गुरु (शिबू सोरेन) जीवित थे, तब झामुमो संघर्ष की पार्टी थी, लेकिन आज यह हेमंत सोरेन की जेबी पार्टी बन गई है। हम लोगों को प्रताड़ित किया गया। भाजपा छोड़कर कोई अन्य पार्टी भुइयां समाज को सम्मान नहीं दे सकती।”

See also  चंद्रशेखर आजाद (रावण) की पार्टी की नजर झारखंड के पिछड़े इलाकों पर, आजाद समाज पार्टी ने संगठन विस्तार पर सिमडेगा में की चर्चा

जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर दुलाल भुइयां का भाजपा में शामिल होना स्वागतयोग्य है। मेरा उनसे पुराना संबंध है। उनके आने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी और दलित क्षेत्र में हम मजबूत होंगे।” उन्होंने कहा, “भाजपा पहले रामभक्तों की पार्टी थी और अब सबरी के वंशज भी शामिल हो गए हैं, यह हर्ष का विषय है। निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करें।”प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, “भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है, जो अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित की चिंता करती है। आज भुइयां समाज का बड़ा नेता अपने समर्थकों के साथ शामिल हुआ है। हम समाज में विभेद नहीं करते, सबको साथ लेकर चलते हैं।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया, उनके लिए सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार महत्वपूर्ण है। भाजपा ने अंबेडकर को भारत रत्न दिया, रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया।”

See also  टेक्सास में प्लेन क्रैश के बाद जबर्दस्त आग, ट्रक पर गिरा विमान; कैसे हुआ हादसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now