Patna NEET Student Death Case:जहानाबाद में भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान किया जब्त, घर पर फेंका गया धमकी भरा पर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2026

Patna NEET Student Death Case:जहानाबाद में भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान किया जब्त, घर पर फेंका गया धमकी भरा पर्चा

पटनाः नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई की टीम रविवार को छात्रा के घर जहानाबाद पहुंची। 20 अफसरों की टीम पांच गाड़ियों में शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित छात्रा के घर पहुंची। आईजी स्तर के अधिकारियों की टीम ने करीब तीन घंटे तक परिवार के लोगों से पूछताछ की। छात्रा के जहानाबाद स्थित घर पर एक अनजान शख्स ने धमकी भरा पत्र भी फेंका जिसमें लिखा हुआ है कि ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिये जाओगे। परिवार पुलिस सुरक्षा में है और उसके बावजूद ये धमकी भरा पत्र फेंके जाने की घटना हुई है।

 

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई
रविवार को सीबीआई की टीम सीधे जहानाबाद में छात्रा के घर पहुंची। वहां मौजूद माता-पिता, भाई, भाभी और दादी से अलग-अलग कमरों में बैठाकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। टीम ने हर छोटे-बड़े पहलू पर जानकारी जुटाई ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही और मीडिया को घर से दूर रखा गया।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,’एलिमनी लेना महिला का अधिकार’ 100 करोड़ भी कम होगा
भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान जब्त
जांच के बाद टीम अपने साथ छात्रा की किताबें, कॉपियां, कलम, कपड़े, बैग और यहां तक कि उसकी कैंची भी ले गई है। सीबीआई ने छात्रा के भाई का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसकी कॉल डिटेल और डेटा की जांच की जाएगी।सीबीआई के आने से ठीक एक रात पहले बिहार पुलिस की एसआईटी भी सामान लेने पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने उन्हें कुछ भी सौंपने से इनकार कर दिया था।
शनिवार को शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची थी टीम
जहानाबाद में सीबीआई की टीम के पहुंचने पर गांव में भी लोगों के बीच यह चर्चा है कि सीबीआई जांच से मामले का निष्पक्ष खुलासा संभव हो पाएगा। इससे पहले सीबीआई की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची थी। टीम के साथ SIT के अधिकारी और केस की आईओ सचिवालय SDPO डॉ. अन्नू भी मौजूद थीं।करीब साढ़े तीन घंटे तक चली पड़ताल में हॉस्टल के उस कमरे को बारीकी से खंगाला गया, जहां छात्रा रहती थी।
अब तक क्या हुआ?
6 जनवरी को पटना के शंभू हॉस्टल में छात्रा बेहोश मिली थी, जिसकी 11 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। बिहार पुलिस की जांच (SIT) से परिवार बिल्कुल संतुष्ट नहीं था और मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर तक प्रदर्शन हुए। भारी दबाव के बाद राज्य सरकार ने 31 जनवरी को सीबीआई जांच की सिफारिश की और अब दो दिन पहले ही सीबीआई ने केस दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की है।

See also  पटना में 80 लाख का कोडीन कफ सिरप जब्त, डाक पार्सल में छिपाकर हिमाचल प्रदेश से आया खेप, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now