निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी

हजारीबाग के बच्ची से हुई दरिंदगी को लेकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद, बीजेपी ने सरकार को दिया 2 दिनों का अल्टीमेट

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ सक्रिय करीब 20 नेताओं को बीजेपी शो-कॉज करेगी। इनमें डालटनगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम ओझा, धनबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। इनके अलावा चास की मेयर प्रत्याशी परिंदा सिंह, देवघर के मेयर प्रत्याशी बाबा बलियासे और धनबाद के पूर्व विधायक संजीव सिंह जो मेयर प्रत्याशी भी है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो इन्हें संगठन से बाहर भी किया जा सकता है। संगठन ने रिपोर्ट और विरोध में किए जा रहे प्रचार के वीडियो व भाषणों की सीडी जुटा ली है।

निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू लगातार बैठकों में स्पष्ट कर चुके हैं कि समर्थित उम्मीदवारांं के खिलाफ मैदान में उतरने या विरोधी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई चर्चा में यह सहमति बनी कि अनुशासनहीनता को किसी हाल में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। अगले कुछ दिनों में नोटिस जारी होने की संभावना है।

बाबूलाल मरांडी ने DGP नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- संपत्ति की जांच और सैलरी की हो वसूली
पार्टी ने असंतुष्ट नेताओं के साथ कई चरणों में बातचीत की। उन्हें चुनाव मैदान से हटने कया विरोधी खेमे के प्रचार से दूर रहने का आग्रह किया गया, लेकिन प्रयास सफल नहीं हुए। देवघर में बाबा बलियासे पार्टी की समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। चास नगर निगम में परिंदा सिंह, समर्थित प्रत्याशी अविनाश कुमार के मुकाबले मैदान में है। डालटनगंज में पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा ने अपनी पत्नी जानकी देवी को मेदिनीनगर मेयर पद पर उतारा है।

ED ने 521 करोड़ के मैक्सीजोन चिटफंड घोटाले में चार्जशीट की दाखिल, निदेशक और उनकी पत्नी को बनाया आरोपित
जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव को मानगो की समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह के खिलाफ चुनाव में उतारा है। धनबाद में सत्येंद्र कुमार, समर्थित उम्मीदवार के विरोध में रवि चौधरी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, जबकि पूर्व विधायक संजीव सिंह भी अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध मैदान में है।
झारखंड निकाय चुनाव पर केंद्रीय संगठन की सीधी निगरानी है। केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा को राज्य में जिम्मेदारी सौंपी है। अरुण सिंह ने शुक्रवार को रांची की पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के पक्ष में सभाएं कीं। उनका कार्यक्रम शनिवार को मेदिनगगर और रविवार को गढ़वा में निर्धारित है। पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि निकाय चुनाव में यह भ्रम न रहे कि अधिकृत उम्मीदवार कौन है। संगठन अब अनुशासन के सवार पर कड़ा और निर्णायक रुख अपनाने के मूड में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now