झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या, 50 से अधिक मामले दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2026

झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या, 50 से अधिक मामले दर्ज

DESK: झारखंड के जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की शुक्रवार सुबह करीब 10:00 से 10:15 के बीच देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। विक्रम शर्मा जमशेदपुर का एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह फिलहाल जमानत पर था और देहरादून में किराए के फ्लैट में रह रहा था।

हजारीबाग में हाथियों का तांडव, चुरचू में 6 लागों की मौत
मॉल में घात लगाकर बैठे थे हमलावर
चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर पहले से ही मॉल के अंदर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विक्रम जिम से निकलकर एस्केलेटर की ओर बढ़ा, दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गैंगवार से जुड़ा मामला
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह मामला ‘गैंगवार’ से जुड़ा लग रहा है।हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हुए हैं। देहरादून पुलिस और एसटीएफ की टीमें गठित कर दी गई हैं, जो झारखंड पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही हैं।

See also  जमशेदपुर में अपराधियों ने फल व्यवसायी को मारी गोली, फायरिंग करते हुए हो गए फरार

ACB की लातेहार में बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथ रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार
देहरादून में एक महीने में पांचवीं हत्या
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की शांत वादियां एक बार फिर शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौट रहे स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई। एक माह के अंदर पांचवीं हत्या से देहरादून में खौफ का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गैंगस्टर था विक्रम शर्मा
बताया गया है कि मृतक विक्रम शर्मा गैंगस्टर था। उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज थे। मामले के तार झारखंड गैंग से तार जुड़े हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है। करीब 10 साल पहले विक्रम शर्मा को झारखंड पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी।लंबे समय तक वह जेल में बंद रहा। अब वह अंडरग्राउंड रहकर धंधे कर रहा था।

See also  मुर्गा बनाया, छेड़खानी और फिर की मारपीट, उत्तराखंड के बागेश्वर में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now