प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया! भारत माता को बेच दिया,ट्रेड डील पर संसद में भड़के राहुल गांधी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया! भारत माता को बेच दिया,ट्रेड डील पर संसद में भड़के राहुल गांधी

डेस्कः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज यानी बुधवार को सदन में भाषण दिया। लंबे विवाद के बाद उन्होंने सदन को संबोधित किया। सदन में राहुल ने अमेरिका को निशाने पर तो लिया ही साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला।राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट से अपनी बात शुरू की और कहा कि शुरुआत ग्रिप से होती है और इसके बाद चोक में जाते हैं।चोक का फोकस गला होता है। जब आदमी के हाथ में ग्रिप आ जाता है, उसकी आंख में दिख जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि हम युद्ध के दौर में प्रवेश कर चुके हैं।गाजा और इजरायल में इसकी झलक दिखी। पुराने सिस्टम को चैलेंज किया जा रहा है और दुनिया में हालात बदल रहे हैं। आज डेटा सबसे बड़ा वेल्थ है और यह एआई के लिए पेट्रोल है।

अजीत पवार की मौत पर भतीजे रोहित पवार ने उठाए सवाल, दिल्ली में प्रेजेंटेशन दिखाकर कहा-हमारे मन में कुछ शक है…
राहुल ने दावा किया कि अमेरिका के दबाव में केंद्र सरकार की तरफ से ट्रेड डील की गई है और जब भारत उसकी बात नहीं मानेगा वो फिर से टैरिफ बढ़ा देगा। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका की नजर भारत के डेटा पर है। राहुल गांधी ने कहा कि एआई से एक खतरनाक दुनिया दिख रही है। देश के 140 करोड़ लोगों के सामने नया चैलेंज है। डॉलर का भी हथियार की तरह उपयोग हो रहा है। एनर्जी का भी वेपनाइजेशन हो रहा है। बजट में इन जरूरी चीजों के लिए कोई प्रावधान नहीं है। बजट में डेटा से जुड़ा कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को सुपर पावर बने रहना है, डॉलर का वर्चस्व बनाए रखना है, तो उसमें भारतीय डेटा की अहम भूमिका है। यह हमारी मजबूती है। डेटा महत्वपूर्ण है। इस डील में क्या हुआ। प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ अगर हम नेगोशिएट करते, तो पहली बात डेटा पर होती। हम कहते कि अगर आप डॉलर प्रोटेक्ट करना चाहते हैं, तो हमारे हित सबसे ऊपर हैं। हम इस तरह से डील नहीं करते कि हम आपके सर्वेंट हैं। दूसरी डील एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर होती और तीसरी चीज होती एग्रीकल्चर वोट बेस की। हम किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करते।राहुल गांधी ने कहा कि हम पाकिस्तान के बराबर नहीं हैं। हम डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करते। अमेरिका को केवल भारत का डेटा चाहिए। डॉलर बचाने के लिए डेटा चाहिए।

See also  हेमंत सोरेन पर ED की सख़्त कार्रवाई की आशंका ,राँची में क़ानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए 14 डिप्टी SP की तैनाती

ओम बिरला का बड़ा फैसला, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक स्पीकर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे
क्या अब अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लोगों के पास सबसे ज्यादा डेटा है।डेटा की सुरक्षा सबसे अहम है। हमारे लोगों के टैलेंट, सोच पर कब्जे की कोशिश हो रही है। यूएस और चीन की नजर हमारे डेटा पर है। बांग्लादेश अगर टेक्सटाइल्स प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता है, तो उस पर जीरो टैरिफ है। हमारी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री गई। अमेरिकी निर्यात बढ़ा, हमें क्या मिला। ट्रंप ने टैरिफ बढ़ा दिया। अब क्या अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदें।ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। एक सुपर पावर का युग खतम हो गया है। अमेरिका अगर यह कह रहा है कि आप यहां से तेल नहीं खरीद सकते, इसका मतलब है कि एनर्जी सेक्टर का हथियारीकरण हो रहा है।अमेरिका टैरिफ बढ़ाता है, इसका मतलब है कि फाइनेंस सेक्टर का वेपनाइजेशन हो रहा है। सरकार को शर्म आनी चाहिए।


राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल का किया जिक्र, पूछा- हमारे फैसले अमेरिका कैसे ले रहा
राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि अमेरिका हमारे फैसले कैसे ले रहा है।हमारे कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोल दिया। सरकार ने किसानों के लिए नहीं सोचा। भारत को बेचकर इन्हें शर्म नहीं आती। उन्होंने कहा कि अमेरिका का टैरिफ तीन परसेंट से बढ़कर 18 परसेंट हो गया।पीएम की आंखों में डर दिखता है। इसकी दो वजहें हैं- एक एपस्टीन, इस पर पीठासीन ने टोका।राहुल गांधी ने कहा कि सेंटर का डिफेंस बजट पर चोक दिखती है और वह हैं मिस्टर अडानी।अडानी एक साधारण बिजनेसमैन नहीं हैं और ना ही उनकी कंपनी साधारण कंपनी है। उनकी कंपनी पर अमेरिका में केस है, इसका टार्गेट पीएम हैं अडानी नहीं। यह कंपनी बीजेपी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है। इस पर रविशंकर प्रसाद ने आपत्ति की और कहा कि गलत बयानी करना इनकी आदत बन गया है। किरेन रिजिजू ने भी इस पर आपत्ति की। राहुल गांधी ने आगे कहा कि एक बिजनेसमैन हैं अनिल अंबानी। वह जेल क्यों नहीं हैं। इसकी वजह है एपस्टीन फाइल। हरदीप पुरी मंत्री हैं, इसी सदन के सदस्य हैं। इस पर पर रिजिजू ने आपत्ति की। रविशंकर प्रसाद ने इस पर आपत्ति की।

वंदे मातरम 65 सेकंड का नहीं, अब पूरे 3 मिनट 10 सेकंड का होगा,केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
ये होलसेल सरेंडर है- राहुल गांधी का सरकार पर वार
राहुल गांधी ने कहा कि एक निश्चित बिजनेसमैन हैं, जिनका नाम एपस्टीन फाइल में है, लेकिन उनको जेल नहीं हुई।उन पर क्रिमिनल चार्जेज हैं। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी बिना आधार के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पीठासीन जगदंबिका पाल से कहा कि आप हमारी पार्टी के एक्स मेंबर हैं, विशेष संरक्षण की उम्मीद करते हैं। आक्रामक नहीं होंगे। जगदंबिका पाल ने कहा कि ये चेयर पर आरोप है, आपकी पार्टची से शैलजा जी हैं। आप हमारी सलाह मानते तो सही टैक पर होते, आज वहां नहीं होते। पूरा देश आपको देख रहा है, बजट पर बोलिए न। आरोप रिकॉर्ड नहीं किए जाएंगे। राहुल गांधी ने इसके बाद कहा कि कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री, पीएम मोदी समेत इस डील पर ऐसे साइन नहीं करता, जब तक वह चोक नहीं होता। पीठासीन ने उन्हें टोका। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे कॉन्क्लुड तो करने दीजिए। नहीं तो यहां दो-तीन घंटे लग जाएंगे। राहुल गा्ंधी ने कहा कि भारत ने डेटा हैंड ओवर कर दिया। हमार किसानों को अमेरिकी फर्म्स के सामने कर दिया। इसका लॉजिक ही नहीं है सर। ये जो हुआ है, वह पूरा सरेंडर है। आपने आज थोड़ा ज्यादा बोलने दिया। यह होलसेल सरेंडर है। यह केवल पीएम का सरेंडर नहीं है, देश की 140 करोड़ आबादी का सरेंडर है और इसके पीछे बीजेपी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है। इस पर रिजिजू ने आपत्ति की और कहा कि चेयरमैन की रूलिंग के बावजूद बार-बार एलिगेशन लगाए। इन सबको इन्हें ऑथेंटिकेट करना होगा। राहुल गांधी ने कहा कि ऑथेंटिकेट कर रहा हूं।दे रहा हूं सब। इस पर पीठासीन ने कहा कि वह मंत्री जी ने कहा था, चेयर ने आपसे नहीं मांगा है। हरदीप पुरी का इसमें नाम है, अनिल अंबानी का नाम है।


झारखंड शराब घोटाले में पटना का कारोबारी भी शामिल, 5 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी देने का आरोप
'यह विपक्ष के नेता का तरीका नहीं है', राहुल गांधी पर भड़के पीठासीन
पीठासीन ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि आपने वादा किया था कि किसी मंत्री का नाम नहीं लेंगे, लेकिन बार-बार नाम ले रहे हैं। एक बार आपने कहा कि नाम नहीं लूंगा, फिर ले रहे हैं। चेयर की रूलिंग की अवहेलना कर रहे हैं। यह विपक्ष के नेता का तरीका नहीं है। आपको यह पता होना चाहिए कि बजट पर क्या होना चाहिए। सदन जब अलग-अलग विषयों पर चर्चा होती है, तो क्या बोलना चाहिए, यह पता होना चाहिए। बोलने तो दूंगा, लेकिन नियमों से बोलना होगा। आपको बार-बार बोलने के लिए समय दिया जा रहा था, तब आप नो कॉन्फिडेंस मोशन ला रहे हैं। आप 40 मिनट से बोल रहे हैं, फिर कहेंगे बोलने नहीं दिया जा रहा है। चलिए खतम करिए। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे ऑथेंटिकेट करने के लिए कहा गया, मैं कर रहा हूं। डॉक्यूमेंट्स टेबल कर रहा हूं, आप करने नहीं दे रहे हैं। आपकी परेशानी मैं समझ रहा हूं। इसके बाद रिजिजू ने कहा कि प्रॉसेस से ऑथेंटिकेट करना होगा। राहुल गांधी ने कहा कि होलसेल सरेंडर, देश बेच दिया है। यह कहना चाहता हूं कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो देश बेच सके। नरेंद्र मोदी देश के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं।
राहुल गांधी की स्पीच के बाद लोकसभा से विपक्ष का वॉकआउट
राहुल गांधी की स्पीच के बाद विपक्षी कांग्रेस के सदस्य वॉकआउट कर गए। इस पर तंज करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ग्रिप की बात कर रहे थे, ग्रिप दिखाकर चले गए। आज पहले ही चले गए। उन्होंने बजट के लिए निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ये बजट नहीं, देश के करोड़ो नागरिकों को मुस्कराने की वजह दिया है।बजट की समझ महिलाओं को भगवान का आशीर्वाद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now