अजीत पवार की मौत पर भतीजे रोहित पवार ने उठाए सवाल, दिल्ली में प्रेजेंटेशन दिखाकर कहा-हमारे मन में कुछ शक है…

अजीत पवार की मौत पर भतीजे रोहित पवार ने उठाए सवाल, दिल्ली में प्रेजेंटेशन दिखाकर कहा-हमारे मन में कुछ शक है...

डेस्कः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे है। अजित पवार के भजीजे रोहित पवार ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रेजेंटेशन दिया और कहा कि मेरे चाचा अजित दादा की प्लेन क्रैश में जान चली गई, बहुत सी बातें कही जा रही हैं। हमारे मन में कुछ शक हैं और हमने एक प्रेजेंटेशन तैयार किया है।
इससे पहले, रोहित पवार ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले विमान की मालिक कंपनी VSR पर सवाल उठाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विमान का रूटीन मेंटेनेंस हुआ था? टेक लॉग कहां है? एयरवर्दी रिपोर्ट क्यों सार्वजनिक नहीं की गई? क्या क्रैश से पहले ट्रांसपोंडर जानबूझकर बंद किया गया?

वंदे मातरम 65 सेकंड का नहीं, अब पूरे 3 मिनट 10 सेकंड का होगा,केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
रोहित पवार ने यह भी आरोप लगाया है कि 2023 में VSR के एक अन्य विमान हादसे की फाइनल रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई। उनका दावा है कि DGCA पर दबाव हो सकता है और जांच पूरी पारदर्शिता से नहीं हो रही।


ARROW कंपनी और फ्लाइट बुकिंग पर शक
रोहित ने कहा कि पहले अजित पवार सड़क मार्ग से बारामती जाने वाले थे और उनके काफिले की तैयारी हो चुकी थी। फिर आखिरी समय में विमान से जाने का फैसला क्यों हुआ? फ्लाइट बुकिंग देर रात क्यों की गई? उन्होंने ARROW कंपनी की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि बुकिंग और हैंडलिंग की पूरी जांच होनी चाहिए। किसके दबाव में प्लान बदला गया?

See also  पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, कटिहार-बरौनी रेल खंड पर बनाया निशाना

 

गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़कर पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, सात करीबी अंडरग्राउंड
पायलट पर सीधे सवाल उठाए
रोहित पवार ने पायलट कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कपूर को पहले शराब सेवन के मामले में सस्पेंड किया गया था। उन्होंने पूछा कि लैंडिंग के समय पायलट चुप क्यों थे? रनवे 29 की अनुमति मिलने के बाद रनवे 11 क्यों मांगा गया, जबकि वो ज्यादा चुनौतीपूर्ण था ? उन्होंने यह भी कहा कि को-पायलट शांभवी पाठक का लियरजेट पर अनुभव ज्यादा था। ऐसे में अंतिम निर्णय किस आधार पर लिए गए?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now