मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाहा पर्व में होंगे मुख्य अतिथि, मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति ने रांची आकर दिया आमंत्रण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

रांचीः मंगलवार को कांके स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय में मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मरांग बुरु पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के ‘बाहा पर्व’ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

झारखंड के 117 IPS अधिकारियों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, IG आशीष बत्रा ने खरीदी 4.33 करोड़ की जमीन

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा एवं मरंग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति के मुख्य संरक्षक विष्णु किस्कू, संरक्षक महावीर मुर्मू, नाइके बाबा चंदूलाल टुडू, मांझी हड़ाम राजेश किस्कू, सुनील मुर्मू, संयोजक सुशील मुर्मू, मरंग गुरू संस्थान के अध्यक्ष शनिचर बेसरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य माइनों हेंब्रम एवं समिति के सदस्य सुधीर बास्के, फागु मरांडी, सुरेश हेंब्रम, राजेश सोरेन, बाबूलाल सोरेन, हीरालाल टुडू, विनोद सोरेन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

See also  रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now